फरजी चालान पर ढोया जा रहा था बालू, गिरोह का खुलासा, तीन गिरफ्तार

Updated at : 06 Apr 2018 4:23 AM (IST)
विज्ञापन
फरजी चालान पर ढोया जा रहा था बालू, गिरोह का खुलासा, तीन गिरफ्तार

दो लैपटॉप बरामद गोड्डा : गोड्डा में बालू के अवैध कारोबार में बड़ा खुलासा हुआ है. अवैध तरीके से बालू का उठाव व ढुलाई मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक गिरोह का उद्भेदन किया है. यहां जाली चालान से बालू ढोने का कारोबार किया जा रहा था. इस मामले में पुलिस ने […]

विज्ञापन

दो लैपटॉप बरामद

गोड्डा : गोड्डा में बालू के अवैध कारोबार में बड़ा खुलासा हुआ है. अवैध तरीके से बालू का उठाव व ढुलाई मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक गिरोह का उद्भेदन किया है. यहां जाली चालान से बालू ढोने का कारोबार किया जा रहा था. इस मामले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार भी किया है. इस मामलें मे संचालनकर्ता पथरगामा के गौरव स्टुडियो के संचालक छोटु भगत को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है. साथ ही महादेव इंक्लेव के कर्मी बॉबी सिंह की भी संलिप्त पाये जाने पर गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है.
मामले को लेकर पुलिस कप्तान राजीव रंजन सिंह ने बताया कि संचालनकर्ताओं के पास से दो लैपटॉप भी बरामद किया है. इससे ही स्कैन कर चालान निर्गत किया जाता था. सरकार को इससे भारी राजस्व का नुकसान तो हुआ ही साथ ही लेसीधारक को भी नुकसान झेलना पड़ा है. इस मामले में पुलिस गहन तरीके से अनुसंधान कर रही है.
फरजी चालान पर ढोया…
अभी और भी खुलासा किया जाना बाकी है.
टीम गठित कर की गयी कार्रवाई
एसपी ने बताया कि पथरगामा में फरजी चालान इश्यू कर बालू की अवैध ढुलाई की जा रही थी. इसको लेकर पुलिस निरीक्षक रेणु गुप्ता के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया. टीम में थाना प्रभारी संजय जनक मूर्ति, पथरगामा के एएसआइ प्रमोद कुमार, खनन विभाग की ओर से जिला खनन पदाधिकारी रामनाथ राय व कर्मी राहुल कुमार थे.
एसपी श्री सिंह ने बताया कि इस मामले मे छोटू भगत, बॉबी सिंह व एक अन्य को आरोपी बनाकर जेल भेजा गया है. साथ ही फर्जी चालान पर बालू ढोनेवाले कुल 74 ट्रैक्टर के मालिक व चालक के खिलाफ धोखाधड़ी की प्राथमिकी दर्ज की गयी है. दो मामले में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. प्रेस वार्ता के दौरान एसडीपीओ अभिषेक कुमार, इंस्पेक्टर रेणु गुप्ता, थाना प्रभारी संजय जनक मूर्ति, जिला खनन पदाधिकारी रामनाथ राय सहित अन्य थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola