मवेशी की मौत मामले में एइ ने दिया दस हजार मुआवजा

बसंतराय : प्रखंड के कदमा गांव में बुधवार को ग्यारह हजार हाइ वोल्टेज जर्जर तार के चपेट में आने से एक मवेशी की मौत हो गयी थी. इससे आक्रोशित होकर ग्रामीणों ने रोड जाम कर दिया था. घटना के 20 घंटा बीत जाने के बाद भी जब विद्युत विभाग के पदाधिकारी नहीं पहुंचे तो ग्रामीणों […]
बसंतराय : प्रखंड के कदमा गांव में बुधवार को ग्यारह हजार हाइ वोल्टेज जर्जर तार के चपेट में आने से एक मवेशी की मौत हो गयी थी. इससे आक्रोशित होकर ग्रामीणों ने रोड जाम कर दिया था. घटना के 20 घंटा बीत जाने के बाद भी जब विद्युत विभाग के पदाधिकारी नहीं पहुंचे तो ग्रामीणों ने फिर गुरुवार को रोड जाम कर प्रदर्शन किया. जिला परिषद सदस्य अब्दुल वहाब शम्स ने मुआवजे की मांग को लेकर बिजली विभाग को विरुद्ध अड़े रहे. 28 घंटे बाद बिजली विभाग के सहायक अभियंता मनीष कुमार पूर्ति धरना स्थल पर पहुंचे. एइ ने तत्काल दस हजार नकद पीड़ित परिवार को दी. कहा कि 10 दिनों के अंदर तार बदलने का काम शुरू कर दिया जायेगा. मौके पर मुखिया अमृता किस्कू के साथ हजारों ग्रामीण मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




