नाबालिग लड़की को भगाने के आरोप में बाप-बेटे को भेजा जेल

बोआरीजोर : राजाभीठा पुलिस ने सोमवार को नाबालिग लड़की को भगाने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. घटना के संबंध में थाना प्रभारी सीताराम मुर्मू ने बताया कि लड़की के पिता ने बहला-फुसला कर बेटी को भगा ले जाने का मामला दर्ज कराया था. उसने बताया कि लेलातरी गांव निवासी […]
बोआरीजोर : राजाभीठा पुलिस ने सोमवार को नाबालिग लड़की को भगाने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. घटना के संबंध में थाना प्रभारी सीताराम मुर्मू ने बताया कि लड़की के पिता ने बहला-फुसला कर बेटी को भगा ले जाने का मामला दर्ज कराया था. उसने बताया कि लेलातरी गांव निवासी राहुल राज व उसके पिता मनोज कुमार साह ने बहला-फुसला कर उनकी नाबालिग लड़की को ले भागा है. वहीं, थाना प्रभारी ने जब कड़ाई से पूछताछ शुरू की तो आरोपिताें ने अपने ही घर पर लड़की को रखने की बात कही. आराेपिताें के घर से लड़की को बरामद किया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




