छात्राओं को मिलेगी कानून की जानकारी
Updated at : 20 Mar 2018 3:49 AM (IST)
विज्ञापन

प्राधिकार की ओर से लीगल लिटरेसी क्लब को मिला कंप्यूटर गोड्डा : शहर के उर्दू कन्या मध्य विद्यालय में सोमवार को लीगल लिटरेसी क्लब का उद्घाटन पीडीजे मो शाकिर ने किया. पीडीजे मो. शाकिर ने कहा कि लीगल लिटरेसी के माध्यम से समय-समय पर छात्राओं को कानून की महत्वपूर्ण जानकारी मिलेगी. किसी शिक्षक को प्रशिक्षण […]
विज्ञापन
प्राधिकार की ओर से लीगल लिटरेसी क्लब को मिला कंप्यूटर
गोड्डा : शहर के उर्दू कन्या मध्य विद्यालय में सोमवार को लीगल लिटरेसी क्लब का उद्घाटन पीडीजे मो शाकिर ने किया. पीडीजे मो. शाकिर ने कहा कि लीगल लिटरेसी के माध्यम से समय-समय पर छात्राओं को कानून की महत्वपूर्ण जानकारी मिलेगी. किसी शिक्षक को प्रशिक्षण दिला कर नियमित तौर पर छात्राओं को कंप्यूटर की शिक्षा दिलाने का निर्देश शिक्षकों को दिया गया. पीडीजे ने बच्चियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दिये जाने की बात कही. जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव एसके सिंह ने बताया कि लीगल लिटरेसी क्लब में प्राधिकार की ओर से एक कंप्यूटर मुहैया कराया गया है. मौके पर एसडीजेएम अनंदा कुमार सिंह, शिक्षक मो इकरामुल हक व शिक्षक-शिक्षिका समेत सैकड़ों छात्राएं उपस्थित थीं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




