बलाथर में लगी आदिवासी संताल की सबसे बडी पंचायत आतु वैयसी

Updated at : 06 Mar 2018 3:35 AM (IST)
विज्ञापन
बलाथर में लगी आदिवासी संताल की सबसे बडी पंचायत आतु वैयसी

डायन के नाम पर हंगामे का पटाक्षेप, ग्राम प्रधान ने पंचायत में सुनाया फैसला गोड्डा : सोमवार को पोड़ैयाहाट थाना क्षेत्र के सुगाबथान के पास बलाथर गांव में संताल आदिवासियों की सबसे बड़ी पंचायत आतु वैयसी लगायी गयी. ग्राम प्रधान देवानंद मुर्मू की ओर से लगायी गयी पंचायत में करीब दो दर्जन से अधिक मांझी […]

विज्ञापन

डायन के नाम पर हंगामे का पटाक्षेप, ग्राम प्रधान ने पंचायत में सुनाया फैसला

गोड्डा : सोमवार को पोड़ैयाहाट थाना क्षेत्र के सुगाबथान के पास बलाथर गांव में संताल आदिवासियों की सबसे बड़ी पंचायत आतु वैयसी लगायी गयी. ग्राम प्रधान देवानंद मुर्मू की ओर से लगायी गयी पंचायत में करीब दो दर्जन से अधिक मांझी हडाम उपस्थित हुए. उन्होंने बड़ा निर्णय लेते हुए गांव में डायन विसाही के नाम पर किये जा रहे हंगामे पर रोक लगा दी. उन्होंने कहा कि पंचायत में दोनों पक्षों के बीच पाबंदी लगायी गयी कि भविष्य में इस तरह का आरोप नहीं लगाया जायेगा. आतु बेयसी की बैठक में हजारों की संख्या में आदिवासी समाज के लोग जुटे थे. वेयसी के सकारात्मक निर्णय से डायन के नाम पर किये जा रहे हंगामे का पटाक्षेप हो गया.
क्या है मामला : करीब एक माह पहले की घटना बतायी जाती है. गांव का रामप्रवेश मुर्मू गंगवारा हाट से लौटने के क्रम में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था. मिली जानकारी के अनुसार घटना के बाद रामप्रवेश के पिता मैनेजर मुर्मू व मां संतोषनी सोरेन ने किसी ओझा से मिले. ओझा ने रामप्रवेश के गोतिया की किसी महिला पर डायन (बोंगा ) का शक जताते हुए घटना का कारण बताया. इसके बाद संतोषनी सोरेन गोतिया के साथ गाली-गलौज करने गयी.
मामला गांव के प्रधान देवानंद के पास आया. देवानंद की ओर से पंचायत बुला कर दोनों पक्षों की बातें सुनी गयीं. डायन बताने के मामले में रामप्रवेश को सबूत लाने के लिए कहे जाने पर उसने असमर्थतता जतायी. इस पर पंचायत ने फैसला लिया कि रामप्रवेश व उसकी मां का आरोप निराधार है. रामप्रवेश के घायल होने का कारण दुघर्टना है, न कि डायन का मामला. पंचायत में मुख्य रूप से आगस्टीन मुर्मू, जादू मुर्मू, मंगल मुर्मू, सोनालाल मुर्मू, मोटका मुर्मू, बेटका मुर्मू, सुकुर मुर्मू, दिनेश मुर्मू, देवीलाल मुर्म, बबलू मुर्मू, पुजहर मुमू्, वार्ड पार्षद सलोमी सोरेन व सामाजिक कार्यकर्ता मौथ्यूस मुर्मू शामिल थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola