बारिश व ओलावृष्टि से बदला मौसम का मिजाज

Updated at : 27 Feb 2018 5:48 AM (IST)
विज्ञापन
बारिश व ओलावृष्टि से बदला मौसम का मिजाज

गोड्डा/ पथरगामा : सोमवार को जिले के बसंतराय, महगामा, पथरगामा आदि क्षेत्रों में देर रात बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई. इससे किसान को फायदा हुआ है. सोमवार की दोपहर हुई बारिश ने जिले के लोगों को एक साल पुरानी घटना की याद ताजा कर दिया. 2017-8 मार्च को पोड़ैयाहाट प्रखंड के तीन पंचायत के साथ […]

विज्ञापन

गोड्डा/ पथरगामा : सोमवार को जिले के बसंतराय, महगामा, पथरगामा आदि क्षेत्रों में देर रात बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई. इससे किसान को फायदा हुआ है. सोमवार की दोपहर हुई बारिश ने जिले के लोगों को एक साल पुरानी घटना की याद ताजा कर दिया. 2017-8 मार्च को पोड़ैयाहाट प्रखंड के तीन पंचायत के साथ आधे दर्जन गांवों में भयंकर ओलावृष्टि के कारण फसलों को क्षति पहुंची थी. किसानों के खेत में करीब तीन से चार फीट बर्फ की मोटी परत जम गयी थी.

क्षेत्र के लगभग सभी बगीचे की पत्तियां टूट कर नीचे आ गयी थी. नदी नाले में बर्फ बहने से घने कोहरे व दिसंबर की याद दिला दी थी. इस संबंध में जिला परिषद सदस्य धनश्याम यादव का कहना है कि क्षेत्र के लोगों ने एक साल पुराने प्रकृति के इस मार का जख्म अबतक गहरा है. कई किसानों को अबतक मुआवजा नहीं मिला है. खासकर अषाढी माधुरी के किसानों को आज भी मुआवजा राशि को लेकर प्रखंड का चक्कर काटना पड़ रहा है.

सोमवार की दोपहर करीब 2:26 बजे पथरगामा प्रखंड क्षेत्र में तेज हवा के साथ ओलावृष्टि हुई. यह एका-एक शुरू हो जाने से सड़कों पर अफरातफरी देखी गयी. आवागमन करनेवाले लोग ओले की चोट से बचने के लिए सड़क किनारे दुकानों की छावनी में दुबक गये. करीब 23 मिनट तक ओलावृष्टि का नजारा क्षेत्र में रहा. इस दौरान हल्की बारिश भी हुई.

हनवारा प्रतिनििध के अनुसार . महगामा प्रखंड के हनवारा थाना क्षेत्र में भी सोमवार की दोपहर दो बजे मौसम ने मिजाज बदला और तेज हवा के साथ ओलावृष्टि हुई. तैयार हो चुके फसल को नुकसान होगा. हल्की ओलावृष्टि के बाद स्थिति सामान्य हो गई. वहीं बसंतराय थाना क्षेत्र में भी सोमवार को ओलावृष्टि के कारण कुछ देर तक लोग घरों में दुबके रहे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola