गोड्डा काॅलेज के निरीक्षण में मिली अनियमितता

Updated at : 08 Feb 2018 4:52 AM (IST)
विज्ञापन
गोड्डा काॅलेज के निरीक्षण में मिली अनियमितता

जायजा . एसकेएमयू के सिनेट सदस्य विश्वराज सिंह पहुंचे गोड्डा महिला काॅलेज एवं पथरगामा काॅलेज का भी किया निरीक्षण महिला काॅलेज में छात्राओं ने की शिकायत, कहा: कंप्यूटर नहीं करता है काम गोड्डा : एसकेएमयू विवि सचिव सह सिनेट सदस्य विश्वराज सिंह बुधवार को गोड्डा पहुंचे. गोड्डा कॉलेज में अभाविप कार्यकर्ताओं द्वारा श्री सिंह का […]

विज्ञापन

जायजा . एसकेएमयू के सिनेट सदस्य विश्वराज सिंह पहुंचे गोड्डा

महिला काॅलेज एवं पथरगामा काॅलेज का भी किया निरीक्षण
महिला काॅलेज में छात्राओं ने की शिकायत, कहा: कंप्यूटर नहीं करता है काम
गोड्डा : एसकेएमयू विवि सचिव सह सिनेट सदस्य विश्वराज सिंह बुधवार को गोड्डा पहुंचे. गोड्डा कॉलेज में अभाविप कार्यकर्ताओं द्वारा श्री सिंह का स्वागत गर्मजोशी के साथ किया गया. गोड्डा काॅलेज के निरीक्षण के दौरान प्राचार्य प्रोअशोक चंद ठाकुर अनुपस्थित थे. विशेष वार्ता नहीं होने के कारण श्री सिंह महिला काॅलेज पहुंचे. इस दौरान काॅलेज की छात्राओं ने शिकायत की लंबी सूची को सदस्य के समक्ष रखा. मौके पर प्राचार्य किरण चौधरी से श्री सिंह ने आवश्यक जानकारी ली.
उन्होंने बताया कि कॉलेज का कंप्यूटर विगत दो माह पहले डीआरडीए से दिया गया है. विधायक निधि की राशि से दिये गये कंप्यूटर में आपूर्तिकर्ता महेश कुमार ने ऐसेंबल कंप्यूटर की उपलब्धता कराये जाने की शिकायत डीडीसी से की गयी. यह भी बताया गया कि कंप्यूटर में आधे से ज्यादा सामान अब तक आपूर्ति नहीं किये जाने के कारण कंप्यूटर बेकार पड़ा है. इस दौरान अन्य मामले के पूछे जाने पर श्री सिंह के साथ कॉलेज के दो शिक्षकों ने बातों को गलत तरीके से रखे जाने के कारण सिनेट सदस्य नाराज होकर काॅलेज में अनुशासन की कमी बतायी.
श्री सिंह ने कहा कि काॅलेज में सब कुछ ठीक-ठाक नहीं है. छात्राओं से अतिरिक्त राशि वसूले जाने की बात भी सामने आयी.
जनजातीय कॉलेज पथरगामा भी पहुंचे
पथरगामा में सिनेट सदस्य ने पूर्व प्राचार्य की ओर से कराये गये कार्यों में अनियमितता पायी. विवि सचिव ने छात्र-छात्राओं के लिए बनाये गये अधूरे छात्रावास को अविलंब पूरा करने का निर्देश दिया. कहा कि अगर जल्द कार्य पूरा नहीं किया तो छात्र आंदोलन को बाध्य होंगे. इसकी सारी जवाबदेही कॉलेज प्रशासन की होगी. मौके पर नगर मंत्री गौतम महतो, महिला काॅलेज छात्र संघ सदस्य , मीनाक्षी ठाकुर, अमित कुमार आदि मुख्य रूप से मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola