कई प्रखंडाें में लक्ष्य से कोसों दूर है कार्य

Updated at : 08 Feb 2018 4:51 AM (IST)
विज्ञापन
कई प्रखंडाें में लक्ष्य से कोसों दूर है कार्य

चिंता. शौचालय निर्माण में धीमी गति जिले को ओडीएफ बनाने में बन सकता है बाधक महगामा में बनना है 16 हजार शौचालय, मात्र 500 तैयार दियाजोरी पंचायत में अबतक मात्र 40 शौचालय बना पथरगामा में 11242 के विरुद्ध 3 हजार शौचालय का निर्माण महागामा में बनना है 16 हजार, मात्र 500 तैयार दियाजोरी पंचायत में […]

विज्ञापन

चिंता. शौचालय निर्माण में धीमी गति जिले को ओडीएफ बनाने में बन सकता है बाधक

महगामा में बनना है 16 हजार शौचालय, मात्र 500 तैयार
दियाजोरी पंचायत में अबतक मात्र 40 शौचालय बना
पथरगामा में 11242 के विरुद्ध 3 हजार शौचालय का निर्माण
महागामा में बनना है 16 हजार, मात्र 500 तैयार
दियाजोरी पंचायत में अबतक मात्र 40 शौचालय बना
महगामा : महगामा में निर्धारित 16 हजार शौचालय में मात्र 500 शौचालय ही अबतक बन पाया है. केवल दियाजोरी पंचायत की बात करें तो 8 हजार की आबादी में 40 शौचालय का ही निर्माण हो पाया है. दियाजोरी गांव की महिला सायरा खातून ने बताया कि अबतक पहल नहीं हो पायी है. राशि कम मिलने के कारण शौचालय बनाना मुश्किल हो रहा है.
गांव की अधिकतर महिलाएं खुले में शौच जाने को मजबूर हैं. मो रोशन एवं मो इसराफिल ने बताया कि शौचालय बना लेने के बावजूद पैसे के लिए लाभुकों को दौड़ लगाना पड़ता है. इस भय से लोग शौचालय निर्माण पर ध्यान नहीं दे रहे है. शिकायत के बावजूद पंचायत सेवक व मुखिया सुधि नहीं लेते है. कहा कि पूरे पंचायत में आठ हजार शौचालय की जरूरत है. मात्र 40 से पंचायत ओडीएफ किस प्रकार हो पायेगा.
ओडीएफ घोषित पथरगामा में मात्र तीन हजार शौचालय का निर्माण हुआ है पूरा
पथरगामा. पथरगामा प्रखंड में शौचालय निर्माण का कार्य जारी है मगर अभी लक्ष्य से काफी दूर है. प्रखंड में शौचालय निर्माण का लक्ष्य 11242 में अब तक 3000 शौचालय ही बन पाया है. लक्ष्य को 2 अक्तूबर तक पूरा किया जाना है. हालांकि तीन हजार शौचालय में ज्यादातर शौचालय का निर्माण सरकार की ओर से दिये गये निर्देश के पूर्व ही किया गया है. हालांकि जिला प्रशासन की ओर से पथरगामा पंचायत को 2 अक्तूबर 2017 में ही ओडीएफ घोषित है. पथरगामा पंचायत से सटे सोनारचक पंचायत में शौचालय निर्माण की स्थिति यह है कि 656 शौचालय निर्माण का लक्ष्य निर्धारित है. विभागीय रिपोर्ट के अनुसार अबतक 228 शौचालय का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है. सोनारचक के अंबा संग्राम ग्राम में 34 शौचालय में 10 शौचालय का काम पूरा हुआ है. अमडीहा ग्राम में 62 शौचालय का लक्ष्य है जिसमें 30 शौचालय का काम पूरा हो गया है बाकी का कार्य कराया जा रहा है. कुड़ेरीचक-योगनपहाड़ी ग्राम में 13 शौचालय, सिमरिया ग्राम में 47 शौचालय,गोड़धोय ग्राम में 19 शौचालय, चंडीचक ग्राम में 38 शौचालय, बाबूपुर में 8 शौचालय, खैरया ग्राम में 37 शौचालय का लक्ष्य है. इन गांव में निर्माण कार्य चल रहा है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola