मां अन्नपूर्णा यज्ञ को लेकर निकाली गयी भव्य कलश शोभा यात्रा

Edited by SANJEET KUMAR
Updated:
विज्ञापन

1100 कन्या व महिलाएं कलश लेकर यज्ञ परिसर पहुंची

विज्ञापन

मेहरमा के मेहरमा ग्राम में मां अन्नपूर्णा यज्ञ को लेकर कलश शोभा यात्रा निकाली गयी. आयोजन समिति की ओर से कलश शोभा यात्रा के मुख्य अतिथि समाजसेवी सह सिन्हा इंटरनेशनल स्कूल के चेयरमेन निरंजन सिन्हा एवं अमौर पंचायत की मुखिया मधुमाला सिन्हा ने संयुक्त रूप से उदघाटन करते हुए कलश शोभा यात्रा में शामिल हुई. रथ पर सवार श्री सिन्हा कलश शोभा यात्रा में साथ भ्रमण किया. कलश शोभा यात्रा में 1100 कन्या व महिलाएं कलश लेकर यज्ञ परिसर पहुंची. मेहरमा मेला मैदान से आरंभ हाेकर बाराहाट पत्तिचक, पिरोजपुर दुर्गा मंदिर के बाद मेहरमा अन्नपूर्णा मंदिर पहुंचा. श्री सिन्हा ने हज़ारों की संख्या में स्थानीय ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन से समाज में खुशहाली व मजबूती आती है. दौरान मंडल अध्यक्ष उमेश पासवान, पवन सिंह राजपूत, सचिन यादव, सुमित सिन्हा, रुचि सिन्हा, बबलू मुर्मू समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SANJEET KUMAR

लेखक के बारे में

By SANJEET KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola