मुखिया पति सहित दो दर्जन नामजद व 150 अज्ञात पर मामला दर्ज

गोड्डा : पुलिस पर पथराव किये जाने के मामले को लेकर नगर थाना की पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है. इस मामले में कुल दो दर्जन से ऊपर लोगों को नामजद किया गया है जबकि 100 से 150 लोगों को नामजद किया गया है. पुलिस द्वारा पंदाहा के मुखिया पति धर्मेंद्र महतो सहित कुर्बान अंसारी, […]
गोड्डा : पुलिस पर पथराव किये जाने के मामले को लेकर नगर थाना की पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है. इस मामले में कुल दो दर्जन से ऊपर लोगों को नामजद किया गया है जबकि 100 से 150 लोगों को नामजद किया गया है. पुलिस द्वारा पंदाहा के मुखिया पति धर्मेंद्र महतो सहित कुर्बान अंसारी, विरंजन यादव, निरंजन यादव लक्ष्मी गांव के लोगों को भी नामजद किया गया है. अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिये पुलिस द्वारा शुक्रवार को भी लक्ष्मी गांव में अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिये छापेमारी की गयी है.
हालांकि नगर थाना की पुलिस द्वारा मुखिया पति धर्मेंद्र महतो व कुरबान अंसारी को पुलिस पहले ही जेल भेज चुकी है. मैजिक के चालक को पिटाई करने के मामले में ही पुलिस ने दोनों आरोपियों को जेल भेजा है. साथ ही पुलिस द्वारा पथराव किये जाने के मामले को लेकर भी अभियुक्त बनाया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




