ठाकुरगंगटी में जर्जर सड़क से ग्रामीण परेशान

Updated:
विज्ञापन
ठाकुरगंगटी में जर्जर सड़क से ग्रामीण परेशान

पंजराडीह से मुकेरिचक मार्ग पर छह किलोमीटर तक सड़क टूटी-फूटी

विज्ञापन

प्रखंड क्षेत्र के पंजराडीह पंचायत अंतर्गत नावाडीह मुख्य मार्ग से मुकेरिचक गांव तक जाने वाली सड़क गंभीर रूप से जर्जर हो गयी है. करीब छह किलोमीटर दूरी तक सड़क इतनी खराब स्थिति में है कि वाहन चालकों के लिए आवागमन मुश्किल हो गया है. ग्रामीणों ने बताया कि सड़क का निर्माण कार्य पूर्व विधायक अशोक कुमार के कार्यकाल में पूरा किया गया था, लेकिन यह कार्य केवल ग्रेड वन तक ही सीमित रह गया. सड़क का पक्कीकरण न होने के कारण पैदल चलना भी कठिन हो गया है. सड़क पर नुकीले पत्थर निकल आये हैं और कई जगह सड़क का नामोनिशान तक मिट चुका है. इस मार्ग से होकर प्रतिदिन लगभग 5,000 लोग आवागमन करते हैं. लोग रत्नचक और दालंग होते हुए मुकेरिचक गांव जाते हैं. शाम के समय इस मार्ग से गुजरना जानलेवा साबित हो सकता है. स्थानीय ग्रामीण सुनील टुडू, देवकुमार ठाकुर, शंभु सोरेन, पटवारी हांसदा, जीतू टुडू, भागवत सोरेन ने बताया कि खराब सड़क की वजह से बीमार व्यक्ति को एंबुलेंस भी नहीं पहुंच पाती और अक्सर दो पहिया वाहन चालक गिरकर घायल हो जाते हैं. इसके चलते उन्हें झोला छाप डॉक्टरों से इलाज कराना पड़ता है. ग्रामीणों ने वर्तमान विधायक और सह-मंत्री दीपिका पांडेय सिंह से आग्रह किया है कि इस मार्ग का पूरा पक्कीकरण और निर्माण कार्य तुरंत कराया जाये, ताकि ग्रामीणों को आवागमन में राहत मिल सके और क्षेत्र का समग्र विकास सुनिश्चित हो.

विज्ञापन
Sanjeet Kumar

लेखक के बारे में

By Sanjeet Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola