वनरचूहा में युवक की हत्या
Updated at : 18 Aug 2017 5:42 AM (IST)
विज्ञापन

क्राइम . मुख्य मार्ग से 200 मीटर अंदर मिला युवक का शव गोड्डा : मुुफस्सिल थाना क्षेत्र के सिकटिया वनरचूहा बहियार के पास पुलिस ने 37 वर्षीय युवक का शव बरामद किया है. युवक की पहचान नहीं हो पायी है. युवक के शरीर पर भी चोंट का निशान नहीं हैं. पुलिस के अनुसार गला दबाकर […]
विज्ञापन
क्राइम . मुख्य मार्ग से 200 मीटर अंदर मिला युवक का शव
गोड्डा : मुुफस्सिल थाना क्षेत्र के सिकटिया वनरचूहा बहियार के पास पुलिस ने 37 वर्षीय युवक का शव बरामद किया है. युवक की पहचान नहीं हो पायी है. युवक के शरीर पर भी चोंट का निशान नहीं हैं. पुलिस के अनुसार गला दबाकर युवक की हत्या की गयी है. पुलिस को घटना की जानकारी शाम चार बजे मिली. जानकारी गांव के चौकीदार ने दी. चौकीदार द्वारा ही मामले की जानकारी पुलिस को दी गयी. घटनास्थल पर पहुंचे इंस्पेक्टर ब्रजकिशोर कुमार व थाना प्रभारी विजेंद्र सिंह ने बरामद शव का निरीक्षण भी किया. शव को पुलिस ने सिकटिया के मुख्य मार्ग से तकरीबन 200 मीटर अंदर बहियार में बरामद किया गया है. पुलिस शव के शीनाख्त में जुटी है.
शव के पास नहीं थे कोई पहचान, पुलिस की परेशानी बढ़ी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




