हाइवा की चपेट में आने से एक की मौत

बोआरीजोर : बोआरीजोर थाना क्षेत्र के ललमटिया बोआरीजोर मुख्य मार्ग में हाइवा की चपेट में आने से फादर हेंब्रम 30 वर्ष की मौत हो गयी. घटना ठीक बोआरीजोर थाना के पास होने के कारण तुरंत पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल को सीएचसी इलाज के लिए पहुंचाया. प्राथमिक इलाज के बाद […]
बोआरीजोर : बोआरीजोर थाना क्षेत्र के ललमटिया बोआरीजोर मुख्य मार्ग में हाइवा की चपेट में आने से फादर हेंब्रम 30 वर्ष की मौत हो गयी. घटना ठीक बोआरीजोर थाना के पास होने के कारण तुरंत पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल को सीएचसी इलाज के लिए पहुंचाया. प्राथमिक इलाज के बाद बेहतर इलाज के लिए गोड्डा सदर अस्पताल रेफर किया गया. लेकिन रास्ते में ही घायल ने दम तोड़ दिया. मृतक बोआरीजोर के करमटोला का रहने वाला था. इधर, थाना प्रभारी रामजी सवैया ने बताया कि हाइवा को जब्त कर लिया गया है. पुलिस आगे की कार्रवाई करने जा रही है. मृतक के घर वालों को सूचना दे दी गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




