Giridih News :संदिग्ध परिस्थिति में खेत से युवक का शव बरामद

Published by : PRADEEP KUMAR Updated At : 13 Apr 2026 10:43 PM

विज्ञापन

Giridih News :बगोदर थानांतर्गत देवराडीह पंचायत के करंबा गांव के खेत में अलसुबह संदिग्ध परिस्थिति में एक युवक का शव बगोदर पुलिस ने बरामद किया.

विज्ञापन

सूचना मिलते ही पूर्व विधायक विनोद कुमार सिंह व उप प्रमुख हरेंद्र कुमार सिंह घटनास्थल पर पहुंचे. बगोदर-सरिया के एसडीपीओ धनंजय कुमार राम, पुलिस इंस्पेक्टर अजय कुमार, पुअनि आनंद कच्छप भी घटनास्थल पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली.

प्रथमदृष्ट्या आत्महत्या का मामला

एक ग्रामीण ने उसकी पहचान बोकारो जिले के नावाडीह थानांतर्गत पोटसो के जागेश्वर महतो (25), पिता महावीर महतो के रूप में की गयी. घटनास्थल पर पहुंचे मृतक के पिता और चाचा ने शव की पहचान की. इधर, शव देखने से प्रतीत हो रहा था कि युवक की हत्या कर शव को वहां फेंक दिया गया है या फिर युवक ने आत्महत्या कर ली है. घटना संदिग्ध बतायी जा रही है. बगोदर पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम को लेकर गिरिडीह भेज दिया है. एसडीपीओ ने बताया कि प्रथम दृष्टया आत्महत्या का ही मामला प्रतीत हो रहा है. घटनास्थल पर कई जगह पर उल्टियां की हुई देखी गयी. इससे पता चलता है कि युवक ने विषपान किया था, जिससे उसकी मौत हुई होगी.

परिजनों के आवेदन पर पुलिस करेगी कार्रवाई

हालांकि परिजनों के आवेदन पर ही पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी. घटनास्थल पर पहुंचे पूर्व विधायक विनोद कुमार सिंह ने घटना को दुखद बताया. घटनास्थल पर मुखिया तुलसी महतो, मुखिया के पति पूरन कुमार महतो समेत बड़ी संख्या में लोग जुटे हुए थे.

विज्ञापन
PRADEEP KUMAR

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola