Giridih News : तिसरी के सिंघो गांव से युवक गायब, अपहरण की आशंका

Updated at : 28 Jan 2025 11:51 PM (IST)
विज्ञापन
Giridih News : तिसरी के सिंघो गांव से युवक गायब, अपहरण की आशंका

Giridih News : गांव की ही एक दुकान से लाने गया था चीनी

विज्ञापन

Giridih News : तिसरी थाना क्षेत्र के सिंघो गांव के निवासी बालदेव यादव का पुत्र विजय यादव(42 वर्ष) सोमवार की रात से लापता है. काफी खोजबीन के बावजूद उसका पता नहीं चल पाया है. मंगलवार को विजय के पिता सहित गांव के लोग तिसरी थाना पहुंचे और पुलिस से युवक को ढूंढ़ निकालने की गुहार लगायी. बालदेव यादव ने थाना में आवेदन देकर विजय के अपहरण की आशंका जतायी है. विजय गांव में ही अपना ट्रैक्टर चलाता है. बताया कि विजय सोमवार की देर शाम साढ़े सात-आठ बजे के बीच गांव की ही एक दुकान से चीनी लाने गये था. इसी बीच किसी ने उसका अपहरण कर लिया. काफी देर तक उसके घर नहीं आने पर उनके पिता व अन्य लोग खोजने निकले. इसकी जानकारी मिलने पर कई ग्रामीणों ने देर रात तक उसकी खोजबीन की. परिजनों ने रिश्तेदारों के घर भी पता किया, पर उसका कहीं भी पता नहीं चला. विजय की पत्नी उसकी आस में रुआंसा होकर दरवाजे के पास रात भर टकटकी लगाये बैठी रही. दूसरे दिन मंगलवार को भी लोगों ने उसकी खोजबीन की, लेकिन कुछ पता नहीं चला.

कीटनाशक खाकर महिला ने किया आत्महत्या का प्रयास

पचंबा थाना क्षेत्र के बोड़ो निवासी सिकंदर दास की पत्नी सीमा देवी ने मंगलवार को कीटनाशक खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की. इसके बाद उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. बताया गया कि इसके पति के साथ किसी बात को लेकर झगड़ा चल रहा था. इसके बाद इसने कीटनाशक खा लिया, जिससे उसकी स्थिति बिगड़ने लगी. इसके बाद जब घर वालों को इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने वक्त रहते इसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया, जहां इसका इलाज चल रहा है. कीटनाशक खाने का कारण जब इसके घरवालों से पूछा गया तो उन्होंने कुछ भी बताने से इंकार करते हुए कहा कि इसका पति के साथ कुछ विवाद चल रहा था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola