सड़क हादसे में युवक की मौत, लोगों ने किया रोड जाम
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 14 Jul 2024 9:36 PM
एक युवक की सड़क हादसे में मौत हो गयी. युवक की पहचान जमुआ के मधवा निवासी अरबाज अंसारी के रूप में हुई है. घटना गिरिडीह-जमुआ मुख्य सड़क पर परियाना मोड़ के समीप घटी.
पचंबा थाना क्षेत्र के परियाना में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गयी. युवक की पहचान जमुआ के मधवा निवासी अरबाज अंसारी के रूप में हुई है. घटना गिरिडीह-जमुआ मुख्य सड़क पर परियाना मोड़ के समीप घटी. घटना के बाबत बताया गया कि अरबाज अंसारी जमुआ के मधवा से पचंबा जा रहा था. इसी दौरान परियाना के समीप अज्ञात वाहन ने उसे धक्का मार दिया. इसके कारण मौके पर ही अरबाज की मौत हो गयी. घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. इधर घटना से गुस्साये लोगों ने रोड जाम कर दिया. जाम की सूचना मिलते ही पचंबा इंस्पेक्टर मंटू कुमार, एएसआई जितेंद्र सिंह, राजीव सिंह, बीडीओ गणेश रजक मौके पर पहुंचे और आक्रोशित लोगों को समझा कर जाम को हटाया. जाम हटने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










