Giridih news: विवाहिता को प्रेम जाल में फंसाकर फरार, जांच में जुटी पुलिस

Published by : MAYANK TIWARI Updated At : 12 Sep 2025 11:48 PM

विज्ञापन

Giridih news: मोतीलेदा गांव से मंगलवार की दोपहर एक विवाहिता को लेकर एक युवक फरार हो गया. विवाहिता के पति ने इस संबंध में बेंगाबाद थाना में आवेदन देकर पुलिस से मदद की गुहार लगायी है.

विज्ञापन

मोतीलेदा गांव से मंगलवार की दोपहर एक विवाहिता को लेकर एक युवक फरार हो गया. विवाहिता के पति ने इस संबंध में बेंगाबाद थाना में आवेदन देकर पुलिस से मदद की गुहार लगायी है. कहा कि उसकी शादी 2022 में नवडीहा ओपी थाना क्षेत्र के कुरहोबिंदो गांव में हुई थी. शादी के बाद उसकी पत्नी ससुराल में ठीक से रह रही थी. मंगलवार को वह काम करने के लिए गया था. घर में उसकी पत्नी अकेली थी. दोपहर में उसकी भाभी ने फोन कर बताया कि उसकी पत्नी घर पर नहीं है. वह घर पहुंचा और खोजबीन में जुट गया. ससुराल में फोन कर पता किया तो पता चला कि उसके गांव के एक युवक ने दो अन्य युवकों के साथ मिलकर उसे भगाकर मधुपुर स्टेशन ले गया. दो सहयोगी वापस अपने घर आ गये जबकि उसकी पत्नी और उक्त युवक वापस नहीं लौटा. इधर पुलिस आवेदन मिलने के बाद जांच पडताल में जुट गयी है. घटना के बाद विवाहिता के ससुराल में आक्रोश भडक गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MAYANK TIWARI

लेखक के बारे में

By MAYANK TIWARI

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola