Giridih News :मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य पर चर्चा

Updated at : 14 Mar 2026 11:40 PM (IST)
विज्ञापन
Giridih News :मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य पर चर्चा

Giridih News :जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीसी रामनिवास यादव ने अपने कार्यालय में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के जिलाध्यक्षों व प्रतिनिधियों के साथ मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम-2026 के संचालन को लेकर बैठक की.

विज्ञापन

इसका मुख्य उद्देश्य मतदाता सूची को अधिक सटीक, अद्यतन व त्रुटिरहित बनाना तथा लोकतांत्रिक प्रक्रिया में अधिक से अधिक योग्य नागरिकों की भागीदारी सुनिश्चित करना था. डीसी ने उपस्थित राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों की विस्तृत जानकारी दी. बताया कि विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत जिले के सभी मतदान केंद्रों पर मतदाता सूची का सत्यापन किया जायेगा. इस प्रक्रिया में नये मतदाताओं का नाम जोड़ना, मृत या स्थानांतरित मतदाताओं के नाम हटाना तथा मतदाता विवरण में आवश्यक संशोधन करना शामिल होगा.

बूथ स्तर पर एजेंट सक्रिय रखने की अपील

उन्होंने सभी राजनीतिक दलों से अपील की कि वे अपने-अपने बूथ स्तर के एजेंट को सक्रिय रखें, ताकि वे अपने क्षेत्र के मतदाताओं की जानकारी का सत्यापन करने में सहयोग कर सकें. उन्होंने कहा कि मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने में राजनीतिक दलों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है. यदि सभी दलों का सहयोग प्राप्त होता है, तो पुनरीक्षण कार्य अधिक पारदर्शी न प्रभावी तरीके से संपन्न हो सकेगा.

बीएलओ घर-घर जाकर दे रहे हैं नंबर

डीसी ने यह भी बताया कि मतदाता सूची गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम 2026 के पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत वर्तमान में जिले के सभी मतदान क्षेत्रों में बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ) द्वारा घर-घर जाकर हाउस नंबर आवंटित करने का कार्य किया जा रहा है. इस प्रक्रिया का मुख्य उद्देश्य प्रत्येक घर और उसमें रहने वाले मतदाताओं की सटीक पहचान सुनिश्चित करना है, ताकि मतदाता सूची को त्रुटिरहित व अद्यतन बनाया जा सके. बैठक के दौरान राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने भी अपने सुझाव एवं विचार साझा किए. उन्होंने मतदाता सूची के अद्यतन कार्य को पारदर्शी व निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने में प्रशासन को सहयोग देने का आश्वासन दिया.

विज्ञापन
PRADEEP KUMAR

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

PRADEEP KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola