Giridih News :कुएं में डूबने से महिला की मौत, दहेज हत्या का आरोप

Published by : PRADEEP KUMAR Updated At : 22 Apr 2026 10:48 PM

विज्ञापन

Giridih News :सरिया बाजार स्थित पेठियाटांड़ में कुएं में गिरने से एक महिला की मौत का मामला प्रकाश में आया है. शव को सरिया पुलिस कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह भेज दिया है.

विज्ञापन

घटना मंगलवार रात लगभग आठ बजे की है. मृतका संगीता कुमारी (26) के पिता जमुआ थानांतर्गत खरखो निवासी विश्वनाथ मंडल ने सरिया थाना में आवेदन देकर ससुरालवालों पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है.

सात साल पहले हुई थी शादी

आवेदन के अनुसार प्रार्थी की पुत्री संगीता कुमारी का विवाह सरिया बाजार के पेठियाटांड़ निवासी मोहन मंडल पिता बिनोद मंडल के साथ वर्ष 2018 में हिंदू रीति-रिवाज के साथ किया था. शादी के बाद से ही दहेज के लिए ससुराल वाले पुत्री को प्रताड़ित करने लगे. बीते मंगलवार को संगीता ने अपने परिजनों को फोन कर जान पर खतरा की बात कही थी. देर शाम को मायका पक्ष के लोग सरिया पहुंचे तो बेटी की हत्या कर शव को कुएं में फेंक देने का पता चला. मृतका के पिता विश्वनाथ मंडल ने मृतका के पति मोहन मंडल, ससुर बिनोद मंडल, सास सुमा देवी, देवर सुखदेव मंडल, ननदोई सुमन मंडल व ननद पूजा कुमारी को पुत्री की हत्या का आरोपी बनाया है. मृतका का एक पांच वर्षीय पुत्र व एक तीन वर्षीय पुत्री है.

कार्रवाई की जा रही है : थाना प्रभारी

सरिया थाना प्रभारी पिंकू कुमार सिंह ने बताया कि उक्त महिला के कुएं में डूबने की सूचना मिली थी जिसे परिजन इलाज के लिए एक स्थानीय निजी अस्पताल ले गये, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. . आवेदन के आधार पर दहेज हत्या का मामला दर्ज कर अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है.

विज्ञापन
PRADEEP KUMAR

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola