Giridih News:चोरपोको की सड़क पर जल जमाव से बढ़ी लोगों की परेशानी

Updated at : 23 Jun 2025 2:49 AM (IST)
विज्ञापन
Giridih News:चोरपोको की सड़क पर जल जमाव से बढ़ी लोगों की परेशानी

Giridih News: पिछसे कुछ दिनों से रुक-रुककर हो रही बारिश के कारण जमुआ प्रखंड की हरला पंचायत के चोरपोको गांव की सड़क पर जल जमाव हो गया. इसके कारण पूरी सड़क कीचड़मय हो गयी है. इससे लोगों को आवागमन करने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.

विज्ञापन

जर्जर सड़क में जल जमाव होने से सड़क कीचड़ में तब्दील हो गयी है. सड़क में आये दिन दुर्घटनाएं होती रहती है. सोमर यादव, उमेश कुमार दास, राजकुमार दास, प्रकाश दास, राहुल दास, कामदेव दास, बासुदेव यादव, मुकेश यादव आदि ने बताया कि वर्षों से सड़क की मरम्मत नहीं हुई है. वह इसी जर्जर सड़क से चलने को विवश है. कहा कि हमारे बच्चों को विद्यालय आने-जाने में परेशानी हो रही है. बाजार, अस्पताल व प्रखंड मुख्यालय आने-जाने में काफी दिक्कती का सामना करना पड़ रहा है. ग्रामीणों की मानें तो उक्त सड़क करीब तीन किमी है, जहां जर्जर हालत में हैं. बताया कि उक्त सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे हो गये हैं. गड्ढों में जल जमाव होने से आये दिन दुर्घटना होती रहती हैं. ग्रामीणों ने उक्त समस्या से स्थानीय विधायक, सांसद व जिला प्रशासन से जल्द-जल्द सड़क की मरम्मत कराने की मांग की है. ग्रामीण राहुल कुमार दास ने कहा कि रोड की समस्या से मंत्री अन्नपूर्णा देवी, जमुआ भाजपा विधायक डॉ मंजू कुमारी, जिप सदस्य कुमारी प्रभा वर्मा समेत अन्य से फरियाद की, लेकिन आज तक कोई पहल नहीं हुई. कोई गांव नहीं आते हैं. कहा कि ग्रामीण जर्जर सड़क पर सावन में धनरोपणी करेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MAYANK TIWARI

लेखक के बारे में

By MAYANK TIWARI

MAYANK TIWARI is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola