Giridih News :बैल चोरी के संदेह में ग्रामीणों ने एक को बनाया बंधक

Updated at : 13 Feb 2025 12:05 AM (IST)
विज्ञापन
Giridih News :बैल चोरी के संदेह में ग्रामीणों ने एक को बनाया बंधक

Giridih News :गांडेय थाना क्षेत्र के महेशपुर तेलोबोनी के ग्रामीणों ने पशुधन की चोरी करने के संदेह में बुधवार की सुबह को एक व्यक्ति को बंधक बना लिया. ग्रामीण बंधक बनाये गये मो मुस्तफा के पुत्र मो आसिफ पर बैल चोरी करने का आरोप लगा रहा थे.

विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस, जांच व कार्रवाई का आश्वासन देकर छुड़ाया

गांडेय थाना क्षेत्र के महेशपुर तेलोबोनी के ग्रामीणों ने पशुधन की चोरी करने के संदेह में बुधवार की सुबह को एक व्यक्ति को बंधक बना लिया. ग्रामीण बंधक बनाये गये मो मुस्तफा के पुत्र मो आसिफ पर बैल चोरी करने का आरोप लगा रहा थे. मामले की जानकारी मिलने पर मेदिनीसारे पंचायत के मुखिया दशरथ किस्कू, झामुमो नेता चांदमल मरांडी, भैरो प्रसाद वर्मा, अरुण पाठक आदि महेशपुर पहुंचे और ग्रामीणों को समझा- बुझाकर शांत कराया. इधर, सूचना पर गांडेय थाना के एएसआई मणिलाल सिंह, संतोष कुमार, रोशन कुमार भी सदल-बल पहुंचे. पुलिस टीम ने कार्रवाई का आश्वासन देकर मुस्तफा को थाना ले आयी. पुलिस मामले की जांच कर रही है. इधर पशु मालिक लोथा सोरेन ने बुधवार की शाम को गांडेय थाना में आवेदन देकर पुलिस से जांच व कार्रवाई करने की मांग की है.

नदी किनारे चर रहे थे बैल

पिछले सोमवार को महेशपुर गांव निवासी लोथा सोरेन का दो बैल गांव में की नदी किनारे चरने गये थे. काफी देर तक बैल घर नहीं आये, तो लोथा ने बैल की खोजबीन शुरू की. इस क्रम में कुछ ग्रामीणों ने कहा कि दलवाडीह गांव का मो आसिफ अपने चार दोस्तों के साथ बैल को लेकर जा रहा था. आसिफ का पिता मो मुस्तफा जड़ी बूटी बेचता है. वह जड़ी बूटी बेचने बुधवार की सुबह महेशपुर गांव पहुंचा, तो ग्रामीणों ने उन्हें बंधक बना लिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola