Giridih News : दो खपरैल मकान में लगी आग, दो लाख की संपत्ति राख
Published by : MANOJ KUMAR Updated At : 14 Mar 2026 12:22 AM
Giridih News : धनवार के सिरसाई गांव की घटना
प्रतिनिधि, राजधनवार. धनवार के सिरसाई में शुक्रवार की दोपहर अचानक आग लगने से दो लोगों का खपरैल का मकान जलकर राख हो गया. घटना से दोनों परिवारों को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है. मिली जानकारी के अनुसार सिरसाय निवासी रामचंद्र राम के घर में शुक्रवार को दोपहर करीब दो बजे अचानक आग लग गयी. देखते ही देखते आग ने बगल में स्थित मनोज राम के खपरैल मकान को भी अपनी चपेट में ले लिया. कुछ ही देर में दोनों घर पूरी तरह जलकर राख हो गये. आग से उठते धुएं को देखकर आसपास के ग्रामीण मौके पर जुटे और आग बुझाने का प्रयास करने लगे. हालांकि तब तक आग काफी विकराल रूप ले चुकी थी. काफी मशक्कत के बाद लोगों की मदद से आग पर काबू पाया गया. बताया जाता है कि आग लगने से दोनों घर के सारे घरेलू सामान जल गया, करीब डेढ़ से दो लाख रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ है. दोनों परिवार अत्यंत गरीब बताये जा रहे हैं और किसी तरह मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं. स्थानीय मुखिया के पति संजय पांडेय ने बताया कि दोनों परिवारों का घर पूरी तरह जल गया है और उनके पास रहने के लिए अब कोई व्यवस्था नहीं बची है. उन्होंने प्रशासन से पीड़ित परिवारों को उचित मुआवजा और आवास उपलब्ध कराने की मांग की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










