Giridih News : जबरन महिलाओं को डीजे पर नचाने की जिद में मारपीट, दो घायल

Updated:
विज्ञापन
Giridih News :  जबरन महिलाओं को डीजे पर नचाने की जिद में मारपीट, दो घायल

Giridih News : बेंगाबाद के जाम्बाद गांव की घटना

विज्ञापन

Giridih News : बेंगाबाद. पूर्व से चले आ रहे विवाद के बाद भी एक शादी समारोह में बज रहे डीजे की धुन पर दूसरे पक्ष की महिलाओं को नचाने की जिद मारपीट में बदल गयी. इसमें दोनों पक्षों से दो लोग घायल हुए हैं. सूचना मिलने पर बेंगाबाद पुलिस ने दोनों पक्षों के घायलों को इलाज के बाद हिरासत में ले लिया है. मामला महुआर पंचायत के जाम्बाद गांव का है. घायल राजेश दास की पत्नी का कहना है कि पूर्व से उसके पड़ोसी रामदेव दास के साथ विवाद चल रहा है. गुरुवार की रात गांव में एक शादी समारोह था. शादी में वे अपने परिजनों के साथ पहुंची थीं. इस बीच रामदेव दास वहां पहुंच गया और डीजे में बज रहे अश्लील गीत में डांस करने के लिए उसे जबरन अपने साथ ले जाने लगा. विरोधी को जब ऐसी हरकत देखी तो राजेश दास ने आपा खो दिया और रामदेव दास को खरी खोटी सुनाने लगा. कहा कि एक तो पूर्व से विवाद के कारण बोलचाल बंद है, ऊपर से अश्लील गाने पर महिलाओं को नचाने की जिद करना उसकी मानसिकता को दर्शाता है. बात बढ़ जाने के बाद मारपीट हो गयी, जिसमें राजेश दास और रामदेव दास घायल हो गये. बेंगाबाद पुलिस दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. कहा है आवेदन मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जायेगी.

विज्ञापन
Manoj Kumar

लेखक के बारे में

By Manoj Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola