Giridih News : महिला ने लगाया आरोप, बेटा नहीं होने पर घर से निकाला

Updated:
विज्ञापन
Giridih News : महिला ने लगाया आरोप, बेटा नहीं होने पर घर से निकाला

Giridih News : तीन बच्चियों के साथ महिला ने घोड़थंभा ओपी पहुंच कर लगायी न्याय की गुहार

विज्ञापन

Giridih News : प्रतिनिधि, खोरीमहुआ. घोड़थंभा ओपी क्षेत्र के करमाटांड़ गांव की एक महिला ने बेटे को जन्म नहीं देने पर पति पर मारपीट कर घर से बाहर निकाल देने का आरोप लगाया है. पीड़िता अपनी तीनों बेटियों के साथ शुक्रवार को घोड़थंभा ओपी पहुंचीं और पुलिस को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगायी है.

मिली जानकारी के अनुसार स्थानीय निवासी पीड़िता रीना देवी, पति संतोष राम ने शुक्रवार को स्थानीय पुलिस को दिये आवेदन में आरोप लगाया है कि उसकी शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग उस पर बेटे को जन्म देने का दबाव बनाने लगे थे. उसकी तीन बेटियां हैं, जिसे लेकर पति अक्सर उसे ताना देता था और मानसिक रूप से प्रताड़ित करता था. पीड़िता का आरोप है कि बीते बुधवार की देर रात इसी बात को लेकर पति ने उसके साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की. मारपीट के बाद उसे उसकी तीनों बेटियों के साथ घर से बाहर निकाल दिया गया. देर रात होने के कारण उसे काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा. किसी तरह वह अपनी बेटियों के साथ अपने डोरंडा स्थित मायके पहुंची. घटना के बाद पीड़िता ने शुक्रवार को घोड़थंभा ओपी में आवेदन देकर पति व ससुराल पक्ष के अन्य लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है. उसने पुलिस से अपनी और अपनी बेटियों की सुरक्षा की मांग की है.

आरोप गलत :

इस मामले में दूसरे पक्ष के आरोपी पति संतोष राम ने आरोपों की झूठा बताते हुए बताया कि मामला घरेलू और दाम्पत्य जीवन से जुड़ा विवाद है, जिसे मायका पक्ष के बहकावे में आकर तूल दिया जा रहा है.

जांच के बाद होगी कार्रवाई :

इस संबंध में घोड़थंभा ओपी प्रभारी धर्मेंद्र अग्रवाल ने बताया कि महिला द्वारा दिये गये आवेदन के आधार पर मामले की जांच की जा रही है. जांच के बाद दोषी पाये जानेवालों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जायेगी.

विज्ञापन
Manoj Kumar

लेखक के बारे में

By Manoj Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola