Giridih News :ट्रैक्टर से कुचलकर हत्या मामले में दो और नामजद आरोपित गिरफ्तार

Published by : PRADEEP KUMAR Updated At : 14 Mar 2026 11:29 PM

विज्ञापन

Giridih News :पचंबा थाना क्षेत्र के कजरो-पिंडाटांड़ मुख्य मार्ग पर आठ मार्च को ट्रैक्टर चालक इब्राहिम अंसारी उर्फ कारू अंसारी की हत्या मामले में पुलिस ने दो और आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.

विज्ञापन

इनमें आरोपित बबलू राम उर्फ बबलू कुमार और बाबूचंद यादव शामिल हैं. बता दें कि आपसी रंजिश में मुख्य आरोपी मुन्ना उर्फ मन्नू कुमार पर आरोप है कि उसने अपने साथियों के साथ मिलकर इब्राहिम को पत्थर ढुलाई के बहाने बुलाया और सुनसान स्थान पर ट्रैक्टर से कुचलकर उसकी हत्या कर दी. हत्या के बाद मामले को सड़क हादसा दिखाने के लिए शव सड़क किनारे छोड़ दिया था.

मुख्य आरोपित व ट्रैक्टर चालक को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है पुलिस

पुलिस पहले ही मुख्य आरोपी मुन्ना कुमार और ट्रैक्टर मालिक सुरेंद्र राम को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है. अब इस मामले में केवल एक आरोपी फरार बताया जा रहा है. पचंबा थाना प्रभारी राजीव कुमार ने बताया कि शेष फरार आरोपी को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जायेगा.

विज्ञापन
PRADEEP KUMAR

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

PRADEEP KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola