Giridih News :दो दिनों की बारिश ने बदली सड़कों की सूरत, जल जमाव से परेशानी

Updated at : 21 Mar 2026 11:00 PM (IST)
विज्ञापन
Giridih News :दो दिनों की बारिश ने बदली सड़कों की सूरत, जल जमाव से परेशानी

Giridih News :सरिया व आसपास के क्षेत्र में बीते दो दिनों से दोपहर के बाद हो रही बारिश के कारण शहर की सड़कें पूरी तरह से कीचड़मय हो गयीं हैं. इसके कारण लोगों को आवागमन में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.

विज्ञापन

बारिश में कीचड़ से बजबजाती सड़कें नगर पंचायत की तैयारी व विकास का पोल खोल दी है. साथ ही रेलवे क्रॉसिंग के पास मुख्य मार्ग में आरओबी के संवेदक ने डायवर्सन के नाम पर जो व्यवस्था की है, वह भी नाकाफी नजर आता है.

जैसे-तैसे बना दिया गया डायवर्सन

बताते चलें कि बीते लगभग दो वर्षों से सरिया रेलवे फाटक 20बी 3टी पर ओवरब्रिज का निर्माण चल रहा है. संवेदक को इस मार्ग से गुजरने वाले वाहनों को परेशानी ना हो, इसके लिए व्यवस्थित ढंग से डायवर्सन एवं नाली का निर्माण कार्य किया जाना था. लेकिन, मिट्टी-बोल्डर डालकर जैसे-तैसे डायवर्सन का निर्माण कर दिया गया है. पिछले दो दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण विवेकानंद मोड़ स्थित आरओबी निर्माण स्थल में बड़े-बड़े गड्ढे बन गये हैं. इसमें जल जमाव हो गया है. घरों व नालियों का पानी भी सड़क पर फैल गया है. इससे इस मार्ग से गुजरने वाले लोगों व वाहनों को काफी समस्या झेलनी पड़ रही है. सड़कों की स्थिति भी पूरी तरह जर्जर हो चुकी है. गड्ढे के कारण दुर्घटनाएं भी हो रही हैं. इस पर संबंधित अधिकारियों का ध्यान नहीं है. विदित हो कि सरिया बाजार का यह मुख्य मार्ग है. इस सड़क से प्रतिदिन सैंकड़ों स्कूली, हजारों मालवाहक व दोपहिया वाहनों का आना-जाना लगा रहता है. वहीं, विवेकानंद मोड़ के समीप प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सरिया सहित कई निजी अस्पताल तथा रेलवे स्टेशन हैं. प्राय: एंबुलेंस कीचड़युक्त सड़क में फंसते रहते हैं. स्टेशन जाने वालों को भी दिक्कती का सामना करना पड़ता है.

क्या कहती हैं नगर पंचायत अध्यक्ष

इस संबंध में नगर पंचायत अध्यक्ष शोभा देवी ने कहा कि रेलवे फाटक के पास सड़क की जर्जर स्थिति है. अनगिनत गड्ढे बन गये हैं. जलजमाव और कीचड़ से हो रही परेशानी को दूर करने के लिए आरओबी संवेदक से बातचीत की गयी है. सड़कों पर बने गड्ढों में आवश्यकता अनुसार बोल्डर गिराया जा रहा है, ताकि आवागमन दुरुस्त हो सके.

विज्ञापन
PRADEEP KUMAR

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

PRADEEP KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola