Giridh News: जमीन विवाद में हत्या के दो आरोपियों को भेजा जेल

Updated:
विज्ञापन
Giridh News: जमीन विवाद में हत्या के दो आरोपियों को भेजा जेल

Giridh News: जमुआ थाना क्षेत्र के कारोडीह गांव के लक्ष्मण प्रसाद दास ने अपने चचेरे भाई देवानंद रविदास, चाचा राधिका रविदास, अशोक दास, रामकृष्ण दास, करमी देवी, प्रेमा देवी समेत अन्य लोगों के विरुद्ध हत्या का आरोप लगाते हुए जमुआ कांड संख्या 06 /25 के तहत मामला दर्ज कराया था.

विज्ञापन

आवेदन के आधार पर जमुआ थाना प्रभारी मणिकांत कुमार ने त्वरित कार्रवाई करते हुए राधिका रविदास व देवानंद रविदास को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. कहा कि शेष आरोपियों का जल्द गिरफ्तार किया जायेगा. आवेदन में लक्ष्मण ने कहा था कि शनिवार शाम को मेरे पिता अपने पुत्र रंजीत रंजन दास के साथ अपना खेत को देखकर घर लौट रहे थे. इस दौरान सभी आरोपियों ने एक मजमा बनाकर मेरे पिता को घेर लिया और मेरे पिता के साथ धक्का-मुक्की गाली-ग्लौज करने लगा और धमकी देने लगा कि मेरे हिस्से की जमीन पर चढ़ने के हिम्मत कैसे किया.

कुल्हाड़ी के किया था हमला

इस बात का जब मेरे भाई एवं पिता ने विरोध किया तो देवानंद रविदास ने तेजधार की कुल्हाड़ी से सर पर प्रहार कर दिया. राधिका रविदास ने मेरे दो अन्य भाई पर जानलेवा हमला कर दिया. आनन- फानन में हम सभी ईलाज कराने को लेकर जमुआ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले आये जहां इसकी मौत हो गयी. वहीं मेरे भाई का ईलाज गिरिडीह में किया जा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Mayank Tiwari

लेखक के बारे में

By Mayank Tiwari

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola