Giridih News :दो फरार वारंटी भेजे गये गिरिडीह जेल

Edited by PRADEEP KUMAR
Updated:
विज्ञापन

Giridih News :बेंगाबाद पुलिस ने लंबे समय से फरार दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर शनिवार को जेल भेज दिया. दोनों आरोपी लंबे समय से फरार चल रहे थे.

विज्ञापन

जानकारी देते हुए थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि ताराजोरी पंचायत के गहिरजोर निवासी राधे मुर्मू के खिलाफ कांड सं 335/19 तथा गोलगो पंचायत के रंगामाटी निवासी रूपलाल हांसदा के खिलाफ कांड सं. 292/11 के तहत मामला दर्ज किया गया था. दोनों आरोपी लंबे समय से फरार चल रहे थे. न्यायालय से दोनों की गिरफ्तारी वारंट निर्गत किया गया था. न्यायालय से मिले निर्देश के बाद पुलिस टीम ने छापेमारी अभियान चलाकर शनिवार की सुबह दोनों को उसके घर से गिरफ्तार कर थाना लाया गया. आवश्यक औपचारिकता के बाद दोनों को गिरिडीह जेल भेज दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRADEEP KUMAR

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola