Giridih News :डीएसओ ने जेएसएफसी गोदाम किया निरीक्षण

Updated:
विज्ञापन

Giridih News :सात ट्रकों से चावल अनलोडिंग नहीं किये जाने की शिकायत पर जिला आपूर्ति पदाधिकारी तेज कुमार हस्सा सोमवार को देवरी प्रखंड मुख्यालय परिसर स्थित जेएसएफसी गोदाम पहुंचे.

विज्ञापन

इस दौरान डीएसओ ने गोदाम का निरीक्षण किया और खाद्यान्न अनलोडिंग कार्य की जानकारी ली. इस दौरान बताया कि जिन सात ट्रकों के अनलोड नहीं हेने की शिकायत मिली थी, उनमें पांच से चावल अनलोड कर खाली कर दिया गया. शेष दो ट्रकों से अनलोडिंग जारी है. इस दौरान डीएसओ ने पंचायतों में पीडीएस दुकानों को खाद्यान्न पहुंचाने के कार्य की जानकारी ली.

25 पंचायतों में अनाज पहुंचाने की दी गयी जानकारी

इसमें 25 पंचायतों के पीडीएस दुकानदारों को खाद्यान्न पहुंचा देने व शेष दो पंचायतों के आठ पीडीएस दुकानदार को मंगलवार तक खाद्यान्न पहुंचा देने की जानकारी गोदाम के एजीएम ने दी. मौके पर एजीएम कमला सिंह, कंप्यूटर ऑपरेटर श्रीधर कुमार आदि शामिल थे.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola