Giridih News :बाल श्रम के खिलाफ संयुक्त अभियान, दो बच्चे किये गये रेस्क्यू

Updated:
विज्ञापन

Giridih News :श्रम विभाग, बाल सरंक्षण इकाई एवं जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रेन के सहयोगी संगठन बनवासी विकास आश्रम के संयुक्त तत्वावधान में सोमवार को गिरिडीह के बरवाडीह से कोलडीहा क्षेत्र तक विशेष अभियान चलाया गया.

विज्ञापन

इस दौरान सितारा बैकरी बरवाडीह तथा मन्नत ऑटो पार्ट्स, कोलडीहा से दो बच्चों को बाल मजदूरी से मुक्त कराया गया. यह अभियान जिला प्रशासन के आदेश से चलाया गया था.

बाल श्रम को लेकर किया गया जागरूक

टीम ने विभिन्न प्रतिष्ठानों एवं कार्यस्थलों का निरीक्षण कर बाल श्रम संबंधी कानूनों की जानकारी भी दी तथा बच्चों को मजदूरी में न लगाने की अपील की. अभियान में श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी राजेश कुमार एवं विक्रम कुमार, जिला बाल संरक्षण इकाई से रवींद्र कुमार सिन्हा, बाल कल्याण समिति से योगेंद्र कुमार, शैलेंद्र कुमारी, प्रभारी मुफ्फसिल थाना तथा बनवासी विकास आश्रम, जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रेन से सामुदायिक कार्यकर्ता रूपा कुमारी, उत्तम कुमार और नीरज मुर्मू आदि शामिल थे.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola