छह महीने बाद भी आयुष हत्याकांड अनसुलझा, बेमियादी धरना जारी

Updated:
विज्ञापन

धरने पर बैठे आयुष के माता पिता समेत अन्य परिजन

धनवार के आयुष हत्याकांड के छह महीने बाद भी खुलासा न होने पर परिजनों ने खोरीमहुआ अनुमंडल कार्यालय के समक्ष बेमियादी धरना शुरू कर दिया है।

विज्ञापन

धनवार थाना क्षेत्र के धनवार बाजार में करीब छह माह पहले हुई 14 वर्षीय आयुष कुमार की मौत का अब तक खुलासा नहीं होने से परिजनों का धैर्य जवाब दे गया है. घटना के जिम्मेदार लोगों की गिरफ्तारी और मौत की सच्चाई सामने लाने की मांग को लेकर आयुष के माता-पिता समेत परिजन और समर्थक सोमवार से खोरीमहुआ अनुमंडल कार्यालय के समक्ष बेमियादी धरना पर बैठ गये. धरने का नेतृत्व बसपा नेता दिनेश कुमार दास कर रहे हैं.

आपके शहर में

विज्ञापन

छह महीने बाद भी नहीं सुलझी गुत्थी

परिजनों का कहना है कि आयुष की मौत को छह माह से अधिक समय बीत चुका है, पर पुलिस अब तक मामले की तह तक नहीं पहुंच सकी है. परिवार लगातार घटना के उद्भेदन और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करता रहा है. बावजूद इसके संतोषजनक कार्रवाई नहीं होने से आक्रोश बढ़ता जा रहा है.

परिजनों ने स्पष्ट कहा कि जब तक आयुष की मौत की पूरी सच्चाई सामने नहीं आती और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होती, आंदोलन जारी रहेगा. बसपा नेता दिनेश कुमार दास ने कहा कि जरूरत पड़ने पर भूख हड़ताल और सड़क जाम जैसे कदम भी उठाये जाएंगे.

परिजनों ने कहा- सच्चाई सामने आने तक जारी रहेगा आंदोलन

परिजनों के अनुसार, इसी वर्ष 10 फरवरी को आयुष धनवार बाजार स्थित अपने घर से लापता हो गया था. काफी खोजबीन के बावजूद जब उसका पता नहीं चला, तो परिवार की चिंता बढ़ती गयी. बाद में घर से कुछ दूरी पर स्थित एक कुएं से आयुष का शव बरामद हुआ. घटना के बाद से ही परिजन इसे हत्या बताते हुए मामले के शीघ्र उद्भेदन की मांग कर रहे हैं. लंबे समय तक कार्रवाई नहीं होने से अब परिवार ने आंदोलन का रास्ता अपनाया है.

माता-पिता के साथ कई परिजन-स्थानीय धरना में साथ

बताया जाता है कि एसडीपीओ ने मामले को शुरू से खंगाल रहे हैं. कुछ अधिकारियों के आंदोलनस्थल जाने की संभावना जतायी जा रही है.धरना में बैठे लोगों में बसपा नेता दिनेश दास, लक्ष्मी कुमारी, संगीता कुमारी, रूपा कुमारी, पिंकी देवी, करमी देदी, सुमनी देवी, सखा देवी, सोमरी देवी, रेखा देवी, चम्पा देवी, कलवा देवी, ज्योति कुमारी, सहदोरी देवी, खनवा देदी, सारो देवी, शौकत अली, बंगाली शमी, सुरंजन तुरी, दुलार दास, लक्ष्मण दास, कामदेव दास, अजय दास, विजय दास


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola