बगोदर में संदिग्ध परिस्थिति में युवक की मौत, शव बरामद
सांकेतिक तस्वीर
बगोदर के कांदूटोला में एक युवक का संदिग्ध अवस्था में शव मिला। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
बगोदर थाना क्षेत्र के कांदु टोला में संदिग्ध परिस्थिति में एक युवक का शव बगोदर पुलिस ने सोमवार की देर बरामद किया. मृतक युवक का नाम गुड्डू कुमार है जो कि डुमरी थाना क्षेत्र के चैगडो का रहने वाला बताया जाता है. इस संदर्भ में बताया जाता है कि उक्त युवक जो कि बगोदर स्थित कांदु टोला में अपनी मौसी के पास आया हुआ था.
आपके शहर में
इधर युवक का संदिग्ध परिस्थिति में शव उसके घर के बाहर पड़ा हुआ पुलिस ने बरामद किया है. बगोदर थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि शव मिलने की सुचना मिली है. अब पोस्टमार्टम की जांच प्रक्रिया के बाद ही कुछ स्पष्ट हो पायेगा कि युवक की मौत कैसे हुई.
संदिग्ध हालात में मिला शव, हत्या का आरोप
थाना क्षेत्र के कांदू टोला में सोमवार की देर रात एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से सनसनी फैल गयी. बगोदर पुलिस ने शव को घर के बाहर से बरामद किया. मृतक की पहचान डुमरी थाना क्षेत्र के चैगड़ो निवासी गुड्डू कुमार के रूप में की गयी है. सूचना मिलते ही परिजन देर रात कांदू टोला पहुंचे और युवक की हत्या किये जाने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया.
गुड्डू अपनी मौसी के घर आया था
जानकारी के अनुसार, गुड्डू कुमार कांदु टोला स्थित रिश्ते की अपनी मौसी के घर आया हुआ था. बताया जाता है कि वह इलाज के लिए रांची जाने वाला था. इसी दौरान उसने फोन कर अपनी मौसी को घर में रुकने की जानकारी दी थी. हालांकि, उस समय उसकी मौसी पूजा के लिए सरिया मंदिर गयी हुई थी. इसी बीच युवक का शव संदिग्ध अवस्था में घर के बाहर पड़ा मिला.

परिजनों ने जतायी हत्या की आशंका
सूचना पर घटनास्थल पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और आवश्यक प्रक्रिया पूरी की. घटना की जानकारी मिलने के बाद मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंचे. परिजनों ने युवक की मौत को सामान्य नहीं मानते हुए हत्या की आशंका जतायी है. इससे मौके पर कुछ देर तक अफरा-तफरी की स्थिति बनी रही.
पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही कारणों का पता चलेगा-ः थाना प्रभारी
बगोदर थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि युवक का शव बरामद किया गया है. मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा. पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए