Giridih News :वन विभाग ने बरजोडीह में अवैध आरा मिल को ध्वस्त किया

Edited by PRADEEP KUMAR
Updated:
विज्ञापन

Giridih News :वन विभाग ने अवैध आरा मिल के संचालन के खिलाफ सोमवार को कार्रवाई करते हुए देवरी थाना क्षेत्र के बरजोडीह गांव में आरा मिल को जेसीबी मशीन से ध्वस्त कर दिया. इस दौरान आरा मिल में चिराई के लिए रखी लकड़ी, मशीन, ट्रॉली तथा लकड़ी काटने में उपयोग किये जानेवाले कई उपकरणों को भी जब्त किया गया.

विज्ञापन

कार्रवाई गावां वन क्षेत्र पदाधिकारी अनिल कुमार के नेतृत्व में की गयी. जानकारी के मुताबिक वन विभाग की टीम ने सूचना के आधार पर बरजोडीह गांव में छापेमारी की. जांच में आरा मिल का संचालन अवैध रूप से करने की पुष्ट हुई. विभाग ने तत्काल कार्रवाई करते हुए जेसीबी मशीन की मदद से पूरे ढांचे को ध्वस्त कर दिया. चहाल में आरा मिल के बाहर रखी लकड़ी जब्त : वहीं, वन विभाग की टीम ने भेलवाघाटी थाना क्षेत्र के चहाल गांव में भी छापेमारी की. यहां एक आरा मिल के बाहर खेत में रखी लकड़ियों को जब्त किया गया. हालांकि, टीम के पहुंचने से पहले ही आरा मिल संचालक अपने कैंपस में ताला लगाकर फरार हो गया था. इसके मिल के अंदर कोई कार्रवाई नहीं की जा सकी. वन विभाग की इस कार्रवाई से अवैध लकड़ी कारोबारियों में हड़कंप है. गावां के वन क्षेत्र पदाधिकारी ने बताया कि क्षेत्र में किसी भी कीमत पर अवैध लकड़ी कारोबार को पनपने नहीं दिया जायेगा. उन्होंने कहा कि बरजोडीह में संचालित अवैध आरा मिल को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया गया है. रेंजर ने बताया कि अवैध लकड़ी कारोबार में संलिप्त लोगों की पहचान की जा रही है. जांच के आधार पर दोषियों के खिलाफ वन अधिनियम के तहत कानूनी कार्रवाई की जायेगी. वन संपदा की सुरक्षा विभाग की प्राथमिकता है और भविष्य में भी ऐसे अवैध कारोबारियों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा. छापेमारी अभियान में भेलवाघाटी थाना के एएसआई बुद्धिनाथ मार्डी, देवरी वन परिसर पदाधिकारी नीरज पांडेय, तिसरी वन परिसर पदाधिकारी अभिमीत राज, राहुल कुमार, रविश कुमार, शशि कुमार, रंजीत प्रभाकर, गावां के सुधीर बेसरा, जिलाजित कुमार सहित वन विभाग के कई अधिकारी व कर्मी शामिल थे.

विज्ञापन
PRADEEP KUMAR

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola