Giridih News :ट्रक ने कार में मारा धक्का, एक की मौत, तीन घायल
Published by : PRADEEP KUMAR Updated At : 18 Mar 2026 11:27 PM
Giridih News :बगोदर थाना क्षेत्र के जीटी रोड औरा के एक होटल के समीप ट्रक ने एक कार को पीछे से धक्का मार दिया. इस घटना में एक की मौत हो गयी. वहीं, महिला समेत तीन लोग घायल हो गये.
जानकारी के अनुसार कार दुर्गापुर से कानपुर जा जा रही थी. इसी दौरान ट्रक ने पीछे से धक्का मार दिया. इससे कार दूसरे लेन में आकर पलट गयी. घटना के बाद लोगों की भीड़ जमा हो गयी और कार को सीधा किया. वहीं, घायलों को कार से निकालकर इलाज के लिए ट्रामा सेंटर भेजा गया. सेंटर पहुंचते ही एक व्यक्ति की मौत हो गयी.
पश्चिम बंगाल के रहने वाले थे कार सवार
मृतक व्यक्ति की पहचान निशांत दास (52) दुर्गापुर के रूप में हुई. वहीं घायलों में अनीता साव, अनिल कुमार साव, (दुर्गापुर), सुदीप सेठ (50) (मालदा) के रहने वाले है. सभी दुर्गापुर से कानपुर जा रहे थे. सूचना पर बगोदर पुलिस ट्रामा सेंटर पहुंची और शव का पोस्टमार्टम करवाने में जुट गयी है. ट्रक चालक घटना को अंजाम देकर भाग गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










