Giridih News :सड़क हादसे में तीन विद्यार्थी जख्मी

Updated at : 03 Mar 2025 11:06 PM (IST)
विज्ञापन
Giridih News :सड़क हादसे में तीन विद्यार्थी जख्मी

Giridih News :बगोदर थानांतर्गत जीटी रोड झरी पुल पेट्रोल पंप के समीप हुए सड़क हादसे में मैट्रिक की परीक्षा देने जा रहे तीन परीक्षार्थी घायल हो गये. बताया जाता है कि बगोदर की तरफ से टाटा मैजिक से दसवीं के विद्यार्थी परीक्षा देने औंरा सेंटर की ओर जा रहे थे.

विज्ञापन

बगोदर थानांतर्गत जीटी रोड झरी पुल पेट्रोल पंप के समीप हुए सड़क हादसे में मैट्रिक की परीक्षा देने जा रहे दो छात्रा समेत तीन छात्र घायल हो गये. बताया जाता है कि बगोदर की तरफ से टाटा मैजिक से दसवीं के विद्यार्थी परीक्षा देने औंरा सेंटर की ओर जा रहे थे. इसी दौरान झरी पुल पेट्रोल पंप के पास अचानक असंतुलित होकर टाटा मैजिक दुर्घटनाग्रस्त हो गया. इससे उसमें सवार दो छात्रा और एक छात्र घायल हो गये. घटना के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ वहां जुट गयी. मौजूद लोगों के सहयोग से घायलों को इलाज के लिए बगोदर ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया. छात्र नरेश कुमार को अधिक चोट होने के कारण बेहतर इलाज के लिए हजारीबाग रेफर कर दिया गया. अन्य छात्राओं में मनीषा कुमारी और अंजली कुमारी को इलाज कर परीक्षा को लेकर सेंटर भेज दिया गया. इधर, छात्र नरेश कुमार की स्थिति खतरे से बहार बतायी जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola