Giridih News: उसरी महोत्सव में सहयोग करने वालों को किया गया सम्मानित

Updated at : 28 Jan 2025 10:25 PM (IST)
विज्ञापन
Giridih News: उसरी महोत्सव में सहयोग करने वालों को किया गया सम्मानित

Giridih News: उसरी बचाओ अभियान के सदस्यों ने परिसदन भवन में एक कार्यक्रम का आयोजन किया. इस मौके पर उसरी महोत्सव में सहयोग करने वाले लोगों को सदर एसडीएम यशवंत श्रीकांत विस्पुते ने मोमेंटो और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया.

विज्ञापन

एसडीएम ने कहा कि उसरी बचाओ अभियान के सदस्य अच्छा कार्य कर रहे हैं. प्रशासन भी इनका बढ़-चढ़कर साथ देगा. कोर कमिटी के संयोजक राजेश सिन्हा ने कहा कि उसरी महोत्सव में सहयोग करने वाले सभी सहयोगियों को सम्मानित किया गया. जो नहीं आ पाये हैं उनके घर सम्मान पूर्वक मोमेंटो और प्रशस्ति पत्र पहुंचाया जाएगा. कहा कि उसरी नदी के लिए जन जागरूकता कार्यक्रम निरंतर चलता रहेगा. मौके पर सूरज नयन, समीर राज चौधरी, मजहर अंसारी, मुन्ना कुशवाहा, राजीव सिन्हा, राजेश सिन्हा, एकराम अंसारी, तबारक अंसारी, तनुजा सहाय, संगीता सिन्हा, रंजय बरदियार, राजीव सिंह, राजकमल राजेश, आलोक मिश्रा, मिराज खान, बिपिन अग्रवाल, प्रकाश राणा, संजय यादव, टिंकू सिन्हा, कोमल सिन्हा, प्रशांत सागर, प्रवीण मिश्रा, विक्रम लाहिरी, संतोष शर्मा, नौशाद आलम, मो रेहान आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola