Giridih News :मंदिर परिसर में लगे सोलर प्लेट की चोरी

Edited by PRADEEP KUMAR
Updated:
विज्ञापन

Giridih News :बगोदर थाना क्षेत्र के बालक दुर्गा मंदिर परिसर में लगे सोलर प्लेट की चोरी हो गयी है. इससे लोगों में आक्रोश है. लोगों ने पुलिस से गांव मे गश्त लगाने की मांग की है.

विज्ञापन

बगोदर थाना क्षेत्र के बालक दुर्गा मंदिर परिसर में लगे सोलर प्लेट की चोरी हो गयी है. भाजपा नेता शिव प्रसाद सोनी ने बताया कि रविवार की सुबह जब हमलोग मंदिर परिसर पहुंचे, तो देखा कि मंदिर परिसर में लगे सोलर प्लेट का पोल जमीन में गिरा हुआ है. वहीं, उसमें लगे सोलर प्लेट गायब है. पोल को मंदिर परिसर के बाहर फेंक दिया गया था. उन्होंने बताया कि बीते चार साल पहले स्थानीय मुखिया ने मंदिर में सोलर प्लेट लगवाया था. सोलर प्लेट की चोरी होने से मंदिर परिसर अंधेरा हो गया है. साथ ही लोगों की परेशानी भी बढ़ गयी है. आये दिन इलाके में छिटपुट चोरी की घटना होती रहती है. ग्रामीण क्षेत्रों में पुलिस प्रशासन की गश्त नहीं होने से लोग दहशत में रहते हैं. प्रशासन से बालक गांव में गश्त लगाने की मांग की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRADEEP KUMAR

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola