Giridih News :तीन सदस्यीय टीम ने झारखंडधाम में अतिक्रमण का जायजा लिया

Giridih News :डीसी के निर्देश पर गठित तीन सदस्यीय टीम शनिवार को धार्मिक एवं पर्यटन स्थल झारखंडधाम पहुंची. वहां मंदिर एवं मेला परिसर में कथित अतिक्रमण की स्थिति का बारीक जायजा लिया.
पुलिस बल व प्रशासनिक अमला के साथ पहुंची टीम ने दुकानदारों से पूछताछ कर कई महत्वपूर्ण जानकारी जुटायी. इस दौरान अधिकारियों ने दुकान संचालन व अतिक्रमण हटाने के नोटिस के जवाब की बाबत जानकारी ली.
डीसी ने स्थल निरीक्षण को ले गठित की तीन सदस्यीय टीम
टीम ने दस्तावेजों और मौखिक बयानों के आधार पर पूरे मामले की पड़ताल की. पूर्व में छह अप्रैल 2024 को अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान जमुआ के सीओ संजय पांडे द्वारा ध्वस्त की गयी तीन दुकानों को लेकर भी जानकारी ली. बताया गया कि प्रभावित दुकानदारों ने सीओ के फैसले को उच्च न्यायालय में चुनौती दी है. उसी मामले के आलोक में डीसी द्वारा गठित टीम ने स्थल निरीक्षण कर वस्तुस्थिति का जायजा लिया. निरीक्षण के दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों की भी मौजूदगी रही. जांच टीम में एसी विजय कुमार बिरुआ, एलआरडीसी सुनील कुमार प्रजापति तथा जमुआ के सीओ नरेश वर्मा शामिल थे.जांच रिपोर्ट पर टिंकी लोगों की निगाह
टीम के साथ स्थानीय मुखिया आशुतोष कुशवाहा, पंसस राजेश वर्मा, मनोज पंडा, झारखंडधाम पंडा समाज के सुभाष पंडा, कृष्ण पंडा, उदय पंडा, सुजीत पंडा, संदीप वर्मा, ग्रामीण किशोरी वर्मा, अनुज वर्मा, श्रीकांत वर्मा, अनूप वर्मा, सुभाष वर्मा, वीरेंद्र वर्मा सहित कई लोग उपस्थित थे. टीम के दौरे को लेकर झारखंडधाम क्षेत्र में दिनभर चर्चा का बाजार गर्म रहा. अब लोगों की नजर प्रशासनिक रिपोर्ट और आगे होनेवाली कार्रवाई पर टिक गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










