Giridih News :डुमरी के लोगों को जल्द मिलेगा मल्टी स्पेशलिस्ट अस्पताल
Edited by PRADEEP KUMAR
Updated:
विज्ञापन
Giridih News :डुमरी प्रखंड के लोगों को जल्दी ही बेहतर स्वास्थ्य सुविधा के लिए 50 बेड वाला मल्टी स्पेशलिस्ट अस्पताल मिलने वाला है. यह अस्पताल आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा. डुमरी रेफरल अस्पताल परिसर में इसका निर्माण कार्य शुरू भी हो चुका है.
विज्ञापन
डुमरी रेफरल अस्पताल परिसर में भवन का निर्माण कार्य हुआ शुरू
डुमरी प्रखंड के लोगों को जल्दी ही बेहतर स्वास्थ्य सुविधा के लिए 50 बेड वाला मल्टी स्पेशलिस्ट अस्पताल मिलने वाला है. यह अस्पताल आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा. डुमरी रेफरल अस्पताल परिसर में इसका निर्माण कार्य शुरू भी हो चुका है. अस्पताल का निर्माण भवन निर्माण निगम रांची की ओर से लगभग तीन करोड़ रुपये की लागत से कराया जाना है. आस्पताल करीब 6000 स्क्वायर फुट में बनेगा. इस अस्पताल के बन जाने के बाद डुमरी सहित आसपास के लोगों को विभिन्न रोगों के उपचार में बेहतर सुविधा प्रदान की जाएगी. फैब्रिकेटेड मॉडल आधारित इस सेंटर में 50 बेड की सुविधा होगी. यह पूरी तरह से वातानुकूलित होगा. मल्टी स्पेशियलिटी वाले अस्पताल सामान्य होते है, जहां कई तरह की बीमारियों का इलाज किया जाता है. इसमें चिकित्सा की विभिन्न शाखाओं जैसे आर्थोपेडिक्स, यूरोलॉजी, गायनोकोलॉजी, न्यूरोलॉजी, कड़ियोलॉजी, प्रजनन सहित अन्य कई क्षेत्रों में विशेष चिकित्सक मरीजों का इलाज करेंगे. इस अस्पताल में विशेषज्ञ चिकित्सक की चौबीसों घंटे उपलब्धता रहने से मरीजों काे इसका सीधा लाभ मिलेगा. अस्पताल में आपातकालीन सर्जरी और आधुनिक उपकरणों की सुविधा मिलेगी. डुमरी प्रखंड के लोगों को इस तहर की सुविधा से लैश अस्पताल की सुविधा नहीं मिलने के कारण उन्हें इलाज के लिए बोकारो और धनबाद पर निर्भर रहना पड़ता था. उक्त अस्पताल के बने जाने और सुचारू रूप से चालू होने के बाद प्रखंड सहित आसपास के लोगों को इसका सीधा लाभ मिल सकेगा. अस्पताल का निर्माण कार्य पूर्ण होने और इसके चालू होने के बाद क्षेत्र के लोगों को उच्चतर चिकित्सा सुविधा के साथ सीजर की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी. इसके लिए स्पेशलिस्ट डॉक्टर की टीम होगी. राजेश महतो, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, रेफरल अस्पताल, डुमरी.अस्पताल में खोले जायेंगे इन रोगों से संबंधित विभाग
यहां विशेषज्ञ सर्जन, ऑर्थोपेडिसियन, एनेस्थेटिक, यूरोलॉजिस्टिक व जनरल ड्यूटी पर चिकित्सक रहेंगे. अस्पताल में आईसीयू, सीसीयू और जनरल वार्ड होंगे. इसमें कड़ियोलॉजी चिकित्सक, महिला रोग इनवेसिव सर्जरी, जनरल और लेप्रोस्कोप सर्जरी विभाग होंगे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










