Giridih News :नारी शक्ति वंदन अधिनियम का विरोध कर विपक्ष ने माता-बहनों को किया अपमानित : डॉ नीरा यादव
Published by : PRADEEP KUMAR Updated At : 22 Apr 2026 10:38 PM
Giridih News :कोडरमा की भाजपा विधायक नीरा यादव ने कहा कि लोकसभा में नारी शक्ति वंदन अधिनियम का विरोध कर विपक्ष ने धृणित कार्य किया है. कांग्रेस सहित विपक्ष के विरोध के कारण नारी शक्ति वंदन अधिनियम लोकसभा में पारित नहीं हो पाया. विपक्ष ने इस अधिनियम का विरोध कर माताओं व बहनों को अपमानित किया है.
विपक्ष के इस करतूत को लेकर देश की बहनें कभी भी उन्हें माफ नहीं करेगी. ये बातें उन्होंने बुधवार को परिसदन भवन में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कही. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिलाओं को सम्मान देने के लिए नारी शक्ति वंदन अधिनियम को पारित कराने के लिए सभी से सहयोग करने का आग्रह किया था. इसके पारित होने पर सभी बहनों को फायदा होता. लेकिन, विपक्ष ने सहयोग नहीं किया.
अधिनियम पारित नहीं होने पर विपक्ष ने मनाया जश्न
ताज्जुब की बात यह है कि विपक्ष इस अधिनियम को पारित नहीं कराने पर जश्न मनायी. डॉ नीरा यादव ने कहा कि पूर्ववर्ती कांग्रेस नीत सरकार ने महिला आरक्षण के नाम पर महिलाओं को सिर्फ झूठा आश्वासन देकर ठगी. कांग्रेस महिला सशक्तीकरण की बात करती है, परंतु निर्णय के समय उसका असली चेहरा उजागर हो जाता है. कांग्रेस के लोगों ने इस अधिनियम का विरोध कर संकीर्ण मानसिकता का परिचय दिया है.रांची की रैली में भाग लेने का आह्वान
उन्होंने कहा कि इसी को लेकर 25 अप्रैल को रांची में आक्रोश रैली आहूत है. उन्होंने इस रैली में शामिल होने के लिए सभी से रांची मोरहाबादी पहुंचने का आह्वान किया. प्रेस वार्ता में भाजपा महानगर जिलाध्यक्ष रंजीत कुमार राय, भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष प्रो विनीता कुमारी, जिला महामंत्री संदीप डंगेच समेत अन्य मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










