Giridih News :चांद दिखा, ईद उल फितर आज, बाजार में रही चहल पहल
Updated at : 20 Mar 2026 10:39 PM (IST)
विज्ञापन

Giridih News :शुक्रवार की शाम चांद का दीदार होने के साथ ही शनिवार को ईद होने व नमाज के समय का ऐलान शुरू हो गया. इधर, चांद के दीदार के साथ ही मुस्लिम बहुल इलाके में उत्साह का माहौल दिखा.
विज्ञापन
लोग एक दूसरे को चांद के दीदार की बधाई दी. लोग अंतिम खरीदारी में जुट गए. शहर के मुस्लिम बाजार, स्टेशन रोड, बड़ा चौक, भंडारीडीह, बरवाडीह, पचंबा समेत अन्य इलाके में शुक्रवार की शाम से लेकर देर रात तक बाजार में चहल पहल रही. पुलिस भी इलाके में गश्त करती नजर आयी.
दुकानों में उमड़े लोग
चांद रात की खरीदारी को सगुन के रूप में मानते हुए लोग टोपी, रुमाल, इत्र, सेवई की खरीदे. वहीं, महिलाओं व युवतियों शृंगार के सामान, कपप्लेट, चम्मच व अन्य सजावट के सामानों की खरीदारी की. शहर के बाजारों में देर रात तक खरीदारों की भीड़ दिखी. इधर, गांडेय, महेशमुंडा, फुलजोरी, सलैया समेत विभिन्न ग्रामीण क्षेत्र की दुकानों में भीड़ उमड़ी.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




