Giridih News :सफाई कर्मियों पर है शहर को स्वच्छ व सुंदर बनाने का दायित्व : मेयर

Updated at : 19 Mar 2026 10:42 PM (IST)
विज्ञापन
Giridih News :सफाई कर्मियों पर है शहर को स्वच्छ व सुंदर बनाने का दायित्व : मेयर

Giridih News :गिरिडीह शहर को स्वच्छ व सुंदर बनाने का दायित्व सफाई कर्मचारियों पर है. शहर इन्हीं के माध्यम से स्वच्छ बन सकता है. सफाई कर्मचारी अपने दायित्व का निवर्हन कर रहे हैं. पर्व-त्योहारों को देखते हुए और भी बेहतर तरीके से साफ-सफाई करने की जरूरत है.

विज्ञापन

उक्त बातें नगर निगम की मेयर प्रमिला मेहरा ने गुरुवार को नगर निगम के प्रागंण में सफाई कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कही. कहा कि ईद, रामनवमी, चैती दुर्गापूजा व चैती छठ को देखते हुए सभी वार्डों में साफ-सफाई अच्छी तरह से हो. सफाई कार्य को लेकर जो वाहन उपलब्ध है, उसका सही तरीके से उपयोग किया जाये. कहा कि सफाई कर्मचारियों की जो भी समस्याएं हैं, उसका निराकरण किया जायेगा. नगर निगम की ओर से व्यवस्था उपलब्ध करायी जायेगी. निगम के अधिकारी के साथ बात कर सुविधा उपलब्ध करायी जायेगी.

कर्मियों की समस्याों का होगा त्वरित समाधान

उप नगर आयुक्त प्रशांत कुमार लायक ने कहा कि किन्हीं भी सफाई कर्मचारी को कोई समस्या है तो वह मेयर या उनके समक्ष रखें, समस्या का त्वरित समाधान किया जायेगा. गिरिडीह नगर निगम क्षेत्र में प्रवेश करने वाले भारी वाहनों से टॉल कलेक्शन का कार्य बंद है. टोल कलेक्शन की निविदा निष्पादन से नगर निगम को राजस्व की प्राप्ति होती है. नगर निगम को अपनी आय बढ़ाने की जरूरत है. इस दिशा में कार्य किया जा रहा है. उन्होंने मेयर प्रमिला मेहरा से बंद टोल कलेक्शन की समस्या समाधान कराने का आग्रह किया. सफाई कर्मचारियों ने अपनी समस्या को रखते हुएसमाधान की मांग की. मौके पर र्बन प्लानर मंजूर आलम, झामुमो के महानगर अध्यक्ष राकेश सिंह रॉकी, अलखन शर्मा, मो. शब्बीर, योगेश्वर दास सहित अन्य मौजूद थे.

विज्ञापन
PRADEEP KUMAR

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

PRADEEP KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola