ePaper

Giridih News :कलश यात्रा से शहर हुआ भक्तिमय

Updated at : 08 Mar 2026 10:56 PM (IST)
विज्ञापन
Giridih News :कलश यात्रा से शहर हुआ भक्तिमय

Giridih News :मकतपुर स्थित शांति भवन में रविवार से सात दिवसीय श्रीमद्भभागवत कथा की शुरुआत कलश यात्रा के साथ हुई. इसमें सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए.

विज्ञापन

यात्रा शांति भवन से शुरू होकर मुख्य बाजार होते हुए वापस पहुंची. कथा के मुख्य वक्ता आचार्य राजेश शर्मा होंगे. वहीं, इनके साथ 51 और पंडित और कलाकर भी रहेंगे. कलाकार धार्मिक कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे. यात्रा में महिलाएं सिर पर कलश व श्रीमद्भगवत लेकर चल रहीं थी. गुरु मां के साथ उनके शिष्य शामिल हुईं. यात्रा में वार्ड पार्षद आरती देवी, हब्लू गुप्ता, दीपक शर्मा, सुनील गुप्ता सहित बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित थीं.

कलश यात्रा के साथ शुरू हुआ महारुद्र यज्ञ

मानजोरी गांव में महारुद्र यज्ञ को लेकर रविवार को कलश यात्रा निकाली गयी. यज्ञ परिसर से निकली कलश यात्रा में शामिल श्रद्धालु महिलाएं गाजे बाजे के साथ कलश लेकर आसपास के गांवों का भ्रमण करते हुए खंडोली डैम पहुंची. पंडितों की देखरेख में विधि-विधान के साथ कलशों में जल भरा गया. यात्रा में एक हजार से अधिक महिलाओं ने भाग लिया. कलशों में जल भर तक इसे यज्ञ स्थल पर स्थापित किया गया. इस दौरान हर हर महादेव के जयकारे से वातावरण भक्तिमय हो गया. यज्ञ को लेकर आचार्य पंडित उदयकांत तिवारी, उपाचार्य सुमन पाठक, पंडित दयानंद द्विवेदी, पंडित धीरज मिश्र, धनंजय पांडेय व रोशन तिवारी की टीम सक्रिय रही. यज्ञ समिति के अजय मालाकार सहित अन्य सदस्यों ने बताया कि महायज्ञ में काशी के अलावा अन्य स्थानों के पंडित प्रवचन देंगे.

विज्ञापन
PRADEEP KUMAR

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

PRADEEP KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola