Giridih News :बोकारो रेंज के आईजी पहुंचे गिरिडीह, एसडीपीओ कार्यालय का लिया जायजा

Published by : PRADEEP KUMAR Updated At : 21 Jan 2026 11:52 PM

विज्ञापन

Giridih News :बोकारो रेंज के आइजी सुनील भास्कर बुधवार को गिरिडीह पहुंचे. उन्होंने एसडीपीओ कार्यालय का दौरा किया. एसपी डॉ विमल कुमार तथा एसडीपीओ जीतवाहन उरांव ने उनका स्वागत किया. इसके बाद आइजी को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया.

विज्ञापन

गार्ड ऑफ ऑनर के बाद आईजी ने एसडीपीओ कार्यालय परिसर का निरीक्षण किया. कार्यालय की कार्यप्रणाली, अभिलेख संधारण, केस डायरी, लंबित मामलों की स्थिति, अनुसंधान की प्रगति सहित अन्य प्रशासनिक कार्यों की समीक्षा की. लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन पर विशेष जोर दते हुए अधिकारियों को कई निर्देश दिये. कहा कि अनुसंधान में लापरवाही नहीं बरतें.

जर्जर भवन पर जतायी चिंता

आईजी ने एसडीपीओ कार्यालय के पुराने और जर्जर भवन का भी जायजा लिया. उन्होंने भवन की वर्तमान स्थिति पर चिंता व्यक्त करते हुए आवश्यक मरम्मत और आधारभूत संरचना में सुधार के लिए प्रस्ताव तैयार करने का निर्देश दिया, ताकि पुलिसकर्मियों को बेहतर कार्य वातावरण उपलब्ध कराया जा सके. इस दौरान आईजी ने पुलिस अधिकारियों को कानून-व्यवस्था बनाए रखने, अपराध नियंत्रण, संवेदनशील मामलों में सतर्कता बरतने और आम जनता के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने के भी दिशा-निर्देश दिए. कहा कि पुलिस की प्राथमिक जिम्मेदारी जनता की सुरक्षा और विश्वास कायम रखना है. मौके पर मुफस्सिल व नगर थाना प्रभारी श्याम किशोर महतो व ज्ञान रंजन कुमार सहित जिले के कई वरीय पुलिस अधिकारी और कर्मी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRADEEP KUMAR

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola