Giridih News :महिला सशक्तीकरण और आत्मनिर्भरता पर केंद्रित होगा महाअधिवेशन
Updated at : 15 Mar 2026 10:50 PM (IST)
विज्ञापन

Giridih News :माहुरी वैश्य महामंडल के प्रधान कार्यालय भंडारीडीह में रविवार को केंद्रीय महिला समिति की एक विशेष सांगठनिक बैठक अध्यक्ष प्रतिमा सेठ की अध्यक्षता में हुई. बैठक का मुख्य केंद्र आगामी 11-12 अप्रैल को पचंबा मंडल में आयोजित होनेवाला भव्य महाअधिवेशन रहा.
विज्ञापन
प्रतिमा सेठ ने कहा कि इस बार का महाअधिवेशन केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि महिला शक्ति के उत्थान का मंच होगा. उन्होंने घोषणा की कि इस अधिवेशन में महिला सशक्तीकरण पर विशेष बल दिया जायेगा. समिति का मुख्य उद्देश्य समाज की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए ठोस रणनीति तैयार करना और उन्हें स्वरोजगार व कौशल विकास के प्रति जागरूक करना है.
पचंबा मंडल में होगा आयोजन : महाअधिवेशन की मेजबानी पचंबा मंडल करेगा. इसमें महेशलुंडी मंडल और हांडाडीह मंडल को सहयोगी मंडल के रूप में जोड़ा गया है. तीनों मंडलों के संयुक्त प्रयास से इस अधिवेशन को ऐतिहासिक स्वरूप दिया जायेगा.
नयी सांगठनिक जिम्मेदारी : संगठन की कला-संस्कृति संबंधी गतिविधियों को गति देने के लिए रेखा तर्वे को खेल एवं कला मंत्री के रूप में मनोनीत किया गया. कार्यकारिणी ने रेखा तर्वे की नियुक्ति का स्वागत किया और उन्हें शुभकामनाएं दीं. मौके पर सचिव उमा देवी, कोषाध्यक्ष मनीषा कपिसवे, उपाध्यक्ष सुनीता सेठ, सोनाली तर्वे व मीना गुप्ता, उपसचिव राखी भदानी, उप धर्मसंचार मंत्री अनुजा कंधवे, केंद्रीय सदस्य संगीता चरणपहाड़ी, प्रीति गुप्ता और नेहा तर्वे उपस्थित थीं. सभी ने महिला सशक्तीकरण के एजेंडे पर अपनी सहमति व्यक्त की.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




