Giridih News :कला संगम की निकली रंगयात्रा ने शहर का मन मोहा

Edited by PRADEEP KUMAR
Updated:
विज्ञापन

Giridih News :कला संगम के तत्वावधान में आयोजित 24वीं अखिल भारतीय बहुभाषी नाटक, लोकनृत्य व शास्त्रीय नृत्य प्रतियोगिता के चौथे दिन रविवार को दिन में शहर में रंगयात्रा निकाली गयी. रंगयात्रा में जहां उड़िया, बांग्ला और छऊ नृत्य-संस्कृति के दर्शन हुए, तो वहीं उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, बिहार, बंगाल, दिल्ली व अन्य राज्यों के कलाकारों ने अपनी कला से शहर के लोगों का मन मोह लिया. इसके अलावा ईश्वर स्मृति भवन से रंगयात्रा निकाली गयी.

विज्ञापन

अखिल भारतीय बहुभाषी नाटक, लोकनृत्य व शास्त्रीय नृत्य प्रतियोगिता के अंतिम दिन हुए कई कार्यक्रम

कला संगम के तत्वावधान में आयोजित 24वीं अखिल भारतीय बहुभाषी नाटक, लोकनृत्य व शास्त्रीय नृत्य प्रतियोगिता के चौथे दिन रविवार को दिन में शहर में रंगयात्रा निकाली गयी. रंगयात्रा में जहां उड़िया, बांग्ला और छऊ नृत्य-संस्कृति के दर्शन हुए, तो वहीं उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, बिहार, बंगाल, दिल्ली व अन्य राज्यों के कलाकारों ने अपनी कला से शहर के लोगों का मन मोह लिया. इसके अलावा ईश्वर स्मृति भवन से रंगयात्रा निकाली गयी. रंगयात्रा काली बाड़ी मंदिर, टॉवर चौक, पदम चौक, बड़ा चौक होते हुए गांधी चौक तक पहुंचकर संपन्न हुई. गांधी चौक पर कार्यकारी अध्यक्ष पंकज ताह ने रंगयात्रा के कलाकारों का स्वागत किया. रंगयात्रा में सचिव सतीश कुंदन, दिल्ली के सुरेंद्र सागर, संगीता पांडेय, बिहार के अशोक मानव, बंगाल के योगराज चौधरी, आजमगढ़ के सुनीत दत्त विश्वकर्मा, धनबाद के वशिष्ठ प्रसाद सिन्हा, गौरव सरकार, सह सचिव शिवेंद्र सिन्हा, सुजय गुप्ता, मदन मंजरवे, नाट्य प्रमुख नीतीश आनंद, मीडिया प्रभारी सुनील मंथन शर्मा, बिनोद शर्मा, कार्यालय प्रभारी मनोज कुमार मुन्ना, नीतीश आनंद, रवीश आनंद, नृत्य प्रभारी दिव्या सहाय, शिलधर प्रसाद, सिद्धांत, अजय शिवानी, अनिल चंद्रवंशी, गोपाल दास भदानी, अजय गुप्ता, अशोक गुप्ता, शुभम, सुमीत, इंद्रजीत, सौरभ, आकाश, विकास सहित कई अन्य सदस्यगण मौजूद थे.

बॉक्स:पथ के नाटक गदहे की बारात ने छोड़ा गहरा प्रभाव

प्रतियोगिता के चौथे दिन नाटक पथ का मंचन आह्वान थियेटर ग्रुप उड़ीसा व लोक नृत्य महाश्वेता कला केंद्र मैथन, द रंग गिरिडीह, डांस ग्रुप नृत्यांजलि पटना, वीणापानी कला केंद्र धनबाद, स्मार्ट ओरियन अकादमी ने लोक नृत्य पेश कर मनमोह लिया. इसमें तनुश्री दत्ता, श्रीपर्णा दत्ता, अदिजा मुखर्जी, लवली दास, आयुषी दास, साक्षी सिंह, आराध्या गोप, श्रेयश्री गोप, बरनाली सोहिस, प्रियांशी पॉल, आरुषि घोष, वैशाली कुंभकार, दीपा पॉल, डिंपल शर्मा, अमीषा मिश्रा, मेघा गोप, आराध्या शर्मा, धन्य रौशन, श्रीप्रहा दत्ता, निराली कुमारी ने शास्त्रीय और लोकनृत्य प्रस्तुत किया. तृषा रानी एवं ऑल इंडिया थियेटर काउंसिल की ओर से श्रुति चंद्रा के नेतृत्व ने ग्रुप नृत्य प्रदर्शनी के रूप में पेश किया गया, जिसने सबका मन मोह लिया. पथ जमशेदपुर के मो. निजाम के निर्देशन में गदहे की बारात नाटक का प्रदर्शनी के रूप में मंचन किया गया, जिसने दर्शकों पर गहरा प्रभाव छोड़ा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRADEEP KUMAR

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola