Giridih News :गिरिडीह में कनकनी जारी, पारा नौ पर
Published by : PRADEEP KUMAR Updated At : 10 Dec 2025 10:32 PM
Giridih News :जिले में कनकनी जारी है. इससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. खासकर सुबह और शाम को ठंडी हवा चलने की वजह से आमलोगों को कठिनाई हो रही है. बुधवार को न्यूनतम तापमान नौ डिग्री दर्ज किया गया
जिले में कनकनी जारी है. इससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. खासकर सुबह और शाम को ठंडी हवा चलने की वजह से आमलोगों को कठिनाई हो रही है. दिन में धूप खिली रहती है. इस वजह से सुबह नौ बजे से लेकर लगभग दो बजे दोपहर तक ठंड से थोड़ी राहत मिलती है. हालांकि, लोग स्वेटर और जैकेट पहने रहते हैं. बुधवार को गिरिडीह का न्यूनतम तापमान नौ डिग्री रहा. ठंड की वजह से बच्चों के अलावे बड़ों को परेशानी हो रही है. शाम ढलने के बाद अधिकांश लोग अपने-अपने घरों में दुबक जाते हैं. बच्चे रजाई के अंदर घुसकर पढ़ाई करते हैं. रात में शीत भी गिर रहा है. शाम होते-होते शहर व ग्रामीण क्षेत्र के बाजारों में सन्नाटा पसर जाता है. इससे व्यवसाय पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है.
निगम ने की अलाव की व्यवस्था
इधर, नगर निगम की ओर से गिरिडीह शहरी क्षेत्र के कई चौक-चौराहों पर अलाव की व्यवस्था की गयी है. रात में जरूरतमंद अलाव से राहत पाने की कोशिश करते हैं. वहीं, गिरिडीह सदर प्रखंड के कई पंचायतों में अलाव की व्यवस्था नहीं हुई है. हालांकि, गिरिडीह डीसी रामनिवास यादव ने सभी बीडीओ को प्रखंडों में अलाव की व्यवस्था कराने का निर्देश दिया है, ताकि लोगों को राहत मिल सके.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










