बारात आने के 24 घंटे पहले घर से गायब हुई दुल्हन, सहेली और दो अन्य युवकों पर लगा आरोप

Author : Prabhat Khabar News Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 14 Jun 2020 5:07 PM

विज्ञापन

बारात आने से 24 घंटे पहले ही दुल्हन घर से गायब हो गयी. परेशान परिजनों ने तीन लोगों के विरुद्ध अगवा करने का आरोप लगाया है. बता दें कि परिजन गांव के लोगों को शुक्रवार की रात भोजन कराने में जुटे थे. महिलाएं युवती को हल्दी लेपन की रस्म भी पूरी कर चुकी थी. इसी बीच शुक्रवार रात के साढ़े नौ बजे पड़ोसी ने बखेड़ा खड़ा कर दिया.

विज्ञापन

बेंगाबाद : बारात आने से 24 घंटे पहले ही दुल्हन घर से गायब हो गयी. परेशान परिजनों ने तीन लोगों के विरुद्ध अगवा करने का आरोप लगाया है. बता दें कि परिजन गांव के लोगों को शुक्रवार की रात भोजन कराने में जुटे थे. महिलाएं युवती को हल्दी लेपन की रस्म भी पूरी कर चुकी थी. इसी बीच शुक्रवार रात के साढ़े नौ बजे पड़ोसी ने बखेड़ा खड़ा कर दिया.

जब तक परिजन उससे सलटाते तब तक घर से युवती गायब हो गयी. युवती के गायब हो जाने की खबर गांव में तेजी से फैल गयी. इधर-उधर खोजबीन भी की गयी, लेकिन कहीं कोई सुराग नहीं मिला. परेशान परिजनों ने शनिवार को बेंगाबाद थाना में आवेदन देकर युवती की एक सहेली और दो अन्य युवकों के विरुद्ध अगवा करने का आरोप लगाया है. मामला छोटकी खरगडीहा के चुंगलो गांव का है.

क्या है मामला : चुंगलो गांव की युवती गिरिडीह के एक कॉलेज में स्नातक प्रथम वर्ष में पढ़ रही थी. परिजनों ने उसकी शादी मुफस्सिल इलाके के बेड़मुक्का गांव के एक युवक के साथ तय की. दोनों ओर से तिलकोत्सव कार्यक्रम संपन्न होने के बाद शादी की तिथि तय की गयी. शनिवार की रात वर पक्ष बारात लेकर चुंगलो आने वाले थे.

बरात आगमन को लेकर सारी तैयारी पूरी कर ली गयी थी. रिश्तेदारों से घर भरा हुआ था. शुक्रवार की रात भोजन-पानी के बाद महिलाएं लड़की को उबटन भी लगा चुकी थी. इस बीच पड़ोसी ने झमेला शुरू कर दिया. युवती के परिजन उधर उलझे हुए थे. इस बीच पौने दस बजे युवती घर से गायब हो गयी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola