ePaper

Giridih News :भाजपा ने किया अटल स्मृति सम्मेलन का आयोजन

Updated at : 31 Dec 2025 11:10 PM (IST)
विज्ञापन
Giridih News :भाजपा ने किया अटल स्मृति सम्मेलन का आयोजन

Giridih News :भाजपा ने बुधवार को गांडेय विधानसभा क्षेत्र के लेदा में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की स्मृति में अटल स्मृति सम्मेलन का आयोजन किया. इस मौके पर केंद्रीय महिला व बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी मुख्य रूप से उपस्थित थीं. कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष महादेव दुबे व संचालन जिला महामंत्री महेंद्र वर्मा कर रहे थे.

विज्ञापन

अपने संबोधन में केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री स्व. वाजपेयी ने राष्ट्र के विकास के लिए कृत संकल्पित होकर काम किया. विपक्ष के लोग भी उनका सम्मान करते थे. परमाणु परीक्षण और स्वर्णिम चतुर्भुज योजना की शुरुआत उनके नेतृत्व में हुआ. कहा कि स्व. वाजपेयी के विकसित भारत के संकल्प को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगे बढ़ा रहे हैं. कहा कि युवा, महिला, किसानों के विकास के लिए प्रधानमंत्री श्री मोदी काम कर रहे हैं. कहा कि अलग झारखंड राज्य स्व. वाजपेयी की देन है. कार्यक्रम में प्रदेश मंत्री दिलीप वर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक उपाध्याय, यदुनंदन पाठक, विनय कुमार सिंह, सुरेश मंडल, उषा कुमारी, संगीता सेठ, मनोज पांडेय, मनोहर यादव, रघुनंदन कुशवाहा, सौरव मिश्रा, नरेश साव, नारायण पांडेय, भागीरथ मंडल, शिव कुमार यादव, प्रकाश सिंह, ममता वर्मा, नीतू सिंह, राजेश सिंह आदि उपस्थित थे.

भारत रत्न स्व वाजपेयी सभी देशवासियों के लिए आदर्श हैं

कोडरमा सांसद प्रतिनिधि सुरेश प्रसाद मंडल ने कहा कि भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने अपने कार्यकाल में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से देश के सभी गांवों को शहर की प्रमुख सड़कों से जोड़ने का कार्य किया. आजादी के लंबे अरसे के बाद देश को परमाणु शक्ति से संपन्न बनाने का गौरव भी स्व. वाजपेयी को ही जाता है. झारखंड अलग राज्य आंदोलन को देश के तत्कालिक प्रधानमंत्री स्व. वाजपेयी ने ही सभी झारखंडियों के हितो को सम्मान देते हुए झारखंड राज्य का निर्माण किया और झारखंड राज्य के निर्माता बने. वे देश के ऐसे महान नेता हुए जिसे पक्ष के साथ-साथ विपक्ष ने भी सम्मान दिया. हम सभी को उनके विचारों का सम्मान करते हुए उनके पदचिह्नों पर चलना चाहिए.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRADEEP KUMAR

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

PRADEEP KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola