Giridih News : दशलक्षण पर्व के नौवें दिन उत्तम अकिंचन धर्म का पालन

Edited by MANOJ KUMAR
Updated:
विज्ञापन

Giridih News : मधुबन के विभिन्न मंदिरों में हुआ धार्मिक अनुष्ठान

विज्ञापन

Giridih News : सम्मेद शिखर मधुबन में दशलक्षण महापर्व के नौवें दिन उत्तम अकिंचन धर्म का पालन किया गया. इस दौरान मधुबन के विभिन्न मंदिरों में धार्मिक अनुष्ठान हुआ. बताया गया दशलक्षण पर्व को लेकर सम्मेद शिखर मधुबन में कई धार्मिक अनुष्ठान हो रहे हैं. शुक्रवार की सुबह से मंदिरों में देव दर्शन व पूजा के लिए श्रद्धालु जमा होने लगे. मंदिरों में धार्मिक विधि विधान से श्री जी का अभिषेक, शांतिधारा व धार्मिक विधान का आयोजन किया गया. प्रवचन सभा में संतों ने श्रद्धालुओं को उत्तम अकिंचन धर्म की महत्ता का पाठ पढ़ाया. कहा कि उत्तम अकिंचन धर्म का महत्व वस्तु से ममता या आसक्ति नहीं रखना है. इस दिन साधक संसारिक सुख-सुविधाओं से अनासक्त होकर अपने आत्म-गुणों पर ध्यान केंद्रित करते हैं. भौतिक वस्तुओं को त्यागते हैं. यह पर्व आत्मशुद्धि का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है, जो साधक को जन्म-मरण के चक्र से मुक्त होने और मोक्ष की ओर ले जाता है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MANOJ KUMAR

लेखक के बारे में

By MANOJ KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola